11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: शादी के बाद पत्नी के नाम से उठाया 19 लाख का लोन, डेढ़ साल बाद इंदौर से फर्जी IPS अधिकारी अरेस्ट

Rajasthan Crime: साइबर पुलिस टीम ने आरोपी अक्षत राज कोठारी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डेढ़ साल से नाम बदलकर फरारी काट रहा था।

2 min read
Google source verification
Akshat Raj Kothari

पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आइपीएस अधिकारी। फोटो: पत्रिका

बांसवाड़ा। साइबर पुलिस टीम ने जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों में दर्ज मामलों में 10 हजार रुपए के इनामी साइबर अपराध के आरोपी अक्षत राज कोठारी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 1 साल 6 महीने से वह नाम बदलकर फरारी काट रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षत राज कोठारी ने फर्जी ढंग से खुद को आइपीएस अधिकारी बताकर फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक महिला से संपर्क किया। विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने महिला से शादी की और शादी के बाद पत्नी के नाम बैंक से 19 लाख रुपए का लोन करवा लिया। इसके बाद आरोपी लोन की राशि लेकर फरार हो गया।

साइबर टीम ने इंदौर में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

साल 2024 से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में साइबर टीम के सीआई हरिओम को विशेष इनपुट मिला। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। साइबर टीम ने इंदौर में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। रही है। कई और खुलासे होने की भी संभावना है।

कई और खुलासे होने की संभावना

इस कार्रवाई में सीआई हरिओम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल समुंदर, महेंद्र सिंह और किशनलाल की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साइबर अपराधों से जुड़े नेटवर्क व पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अन्य जिलों में भी मामलों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि कई और भी खुलासे हो सकते है।