13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या, मोबाइल स्क्रीन पर ऐसा क्या दिखा कि कर दिया रूह कंपा देने वाला कत्ल

बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी दिनेश ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने दोस्त विशाल बंजारा (27) की गला रेतकर हत्या कर दी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Illicit Affair

अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या (पत्रिका फाइल फोटो)

Banswara Crime: बांसवाड़ा सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए अगले दिन शव को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंक दिया।

नाले से शव मिलने पर पुलिस ने हाथ पर बने टैटू से मृतक की पहचान की। सदर थानाधिकारी रूप सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को नाले में क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने हाथ से बने टैटू के आधार पर शव की पहचान विशाल बंजारा (27) के रूप में की।

मामले में मृतक की मां ने 7 फरवरी को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और दिनेश पर शक जाहिर किया था। रिपोर्ट में संदेह होने पर पुलिस ने दिनेश और उसके सहयोगी साथी सुशील को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या कबूल कर ली।

आरोपी के जेल में रहने के दौरान बने संबंध

पुलिस के अनुसार, विशाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोपी दिनेश से जेल में मिलाने के लिए विशाल उसकी प्रेमिका को ले जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जेल से छूटने के बाद दिनेश ने प्रेमिका से शादी कर ली, लेकिन उसे पत्नी और विशाल के संबंधों पर शक हो गया।

30 जनवरी को दिनेश, विशाल और सुशील शराब पीने बैठे थे। इसी दौरान विशाल के मोबाइल पर दिनेश की पत्नी का कॉल आया और स्क्रीन पर उसका फोटो देखकर दिनेश का शक गहरा गया। गुस्से में दिनेश और सुशील ने मिलकर विशाल की हत्या कर दी।

मृतक की मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस मामले में 7 फरवरी को मृतक की मां ने सदर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसके पुत्र विशाल प्रेम विवाह के बाद परिवार से अलग किराए पर रह रहा था। महिला ने बताया कि उसने रकम गिरवी रखी थी। उसे वापस लेने को बेटे से कहा तो 30 जनवरी को विशाल अपने मित्र दिनेश के साथ सेठ के पास ठिकरिया नाके तक गया था।

लेकिन बिना हिसाब किए लौट आया और दिनेश के साथ चला गया। अगले दिन बेटा घर पर नहीं मिला था। महिला को 7 फरवरी को नाले में पड़ा शव दिखाया गया, उसके दाहिने हाथ पर आकाश का नाम गुदा हुआ था। महिला ने आशंका जताई कि विशाल की हत्या उसके मित्र दिनेश और उसके साथियों ने की है। पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल आरोपियों को पकड़ लिया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!