15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mukhtar Ansari shooter Murder: मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की हत्या, हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई की हाईवे पर हत्या

मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई की हाईवे पर हत्या

Mukhtar Shooter Shoaib Dies: यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार दोपहर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

शोएब किदवई कार से लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। हाईवे से उतरते ही असेनी मोड़ के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शोएब पर 10 से 25 तक गोलियां चलाई गईं। कार पर कई जगह बुलेट के निशान मिले हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके पर सनसनी फैल गई। घटनास्थल से पांच खाली कारतूस बरामद हुए हैं।

शोएब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई

गोली लगने से शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शोएब मुख्तार अंसारी के पुराने साथी थे और पूर्व बंकी ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे। वे कई आपराधिक मामलों में नामजद थे, जैसे लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी उनका नाम आया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई और वारदात न हो।

माफिया गैंग में बढ़ती हिंसा की आशंका

यह हत्या मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ी पुरानी रंजिश या नए विवाद की वजह से हुई हो सकती है। मुख्तार अंसारी के कई साथी पहले भी एनकाउंटर या हत्याओं में मारे जा चुके हैं। यह घटना यूपी में माफिया और अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच हुई है। लोग डर के माहौल में हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!