14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran: 2 बच्चों की मां के थे अनैतिक संबंध, पिता के शव के पास मिला सुसाइड नोट, मकान मालिक का बेटा ही था प्रेमी

Rajasthan Crime News: लगभग 3-4 माह से रूबी व मकान मालिक के लड़के के बीच प्रेम अनैतिक सबंध हो जाने से दोनों पति पत्नी में लडाई झगडा होने लगा।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Suicide

जांच करती टीम और इनसेट में सुसाइड नोट और मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Suspicious Death Of Bundi Youth: बूंदी के डाबी थाना क्षेत्र के धनेश्वर में एक बंद पड़ी खदान के पास युवक का शव मिला। शव की सूचना पर डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डाबी थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के कारण एफएसएल टीम को सूचना दी।

सूचना पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान छजावा थाना अटरू जिला बारां हाल धनेश्वर व डाबी निवासी सत्यनारायण सुमन (45) पुत्र तोलाराम सुमन के रूप में हुई।

शव के पास ही मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया गया। शव के पास में ही उलटी हो रखी थी। मुहं पर भी उलटी लगी हुई थी। पुलिस शव को बूंदी के डाबी अस्पताल लेकर आई। यहां परिजनों ने षड्यंत्र पूर्वक हत्या करने की लिखित रिपोर्ट सौंपते हुए शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करवाने की मांग की। इस पर पुलिस शव को बूंदी अपस्ताल लेकर गई।

छोटे भाई भरत सुमन ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यनारायण सुमन डाबी में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी रूबी व 2 छोटे बच्चे भी उसके साथ ही रहते थे। लगभग 3-4 माह से रूबी व मकान मालिक के लड़के के बीच प्रेम अनैतिक सबंध हो जाने से दोनों पति पत्नी में लडाई झगडा होने लगा।

मकान मालिक का लडका और उसका साथी भाई को जान से मारने की धमकी देने लगे तथा रुबी भी उसके साथ जान से मारने की धमकियां देने लगी। इस पर मेरा भाई सत्यनारायण अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने गाँव छजावा थाना अटरू जिला बारां आ गया।

7-8 दिन पहले उसके भाई का साला बपावर निवासी नवीन पुत्र चौथमल माली व रुबी वगैरह ने षडयंत्र रचकर मेरे भाई को बार-बार फोन करके 20 हजार रुपए लेकर डाबी में आने के लिए दबाव बनाया। उसका भाई मोटरसाइकिल पर साथ में दोनों बच्चों को लेकर डाबी आ गया।

इसके बाद मोबाइल नम्बर पर 2-3 दिन बाद फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। इस पर वह और उसका भाई सोनू डाबी आ गए। यहां पर सत्यनारायण नहीं मिला। जब रूबी से मेरे भाई के बारे में पूछा तो अनावश्यक रूप से गाली गलौच व लड़ाई झगडा करने लगी। मृतक के छोटे भाई भरत सुमन की रिपोर्ट पर डाबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक की जेब में मिला सुसाइड नोट

शव की जेब की तलाशी में सुसाइड नोट मिला, जिसमे पत्नी रूबी व युवराज के अनैतिक सम्बन्धों के बारे बताया गया है। पत्नी व प्रेमी द्वारा बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर स्टाम्प पेपर लिखवाने के बारे में बताया गया है। प्रेमी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां देने के बारे में बताया गया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!