5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां, Jun 05, 2026

Rajasthan: पुश्तैनी जमीन पर कार्रवाई से भड़के BJP नेता, XEN को दी धमकी, बोले ‘देख लूंगा’, अतिक्रमण हटाने आई थी टीम

BJP Leader Dilip Shakyawal Threat XEN: बारां नगर परिषद के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल की बरड़िया बालाजी मंदिर के समीप स्थित पुश्तैनी कब्जाशुदा जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा हो गया।

Baran Municipal Council Action

कार्रवाई के दौरान का फोटो: पत्रिका

बारां. नगर परिषद के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल की बरड़िया बालाजी मंदिर के समीप स्थित पुश्तैनी कब्जाशुदा जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा हो गया। भाजपा नेता शाक्यवाल और अतिक्रमण हटाने की अगुवाई करने पहुंचे नगर परिषद के एक्सइएन भुवनेश मीणा के बीच जमकर गर्मागर्मी हुई, इस दौरान भाजपा नेता शाक्यवाल आपा खो बैठे और एक्सइएन को देख लेने-मारने की धमकी दी गई। बिना पूर्व नोटिस के कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए वे खूब बिफरे। यहां देर तक हंगामा चला, बाद में और पुलिस जाप्ता भी बुला लिया गया था, भाजपा के कुछ नेता भी पहुंच गए। आगे की कार्रवाई को रोकते हुए परिषद का लवाजमा यहां से चला गया। जानकारी के अनुसार बरडि़या बालाजी के समीप दिलीप शाक्यवाल की पुश्तैनी कब्जाशुदा जमीन है।

यहां गुरुवार को बारां नगर परिषद की टीम पहुंची व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जमीन पर पत्थरों की चारदीवारी को ढहाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरवाया जाता रहा, तब तक शांति रही लेकिन परिसर में बने भूसा घर की झौपड़ी को बुलडोजर जब ढहाने लगा तो शाक्यवाल और उनके पिता दुर्गाशंकर बुलडोजर के आगे आ गए और विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक्सइएन भुवनेश मीणा से दिलीप की गर्मागर्मी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। पुलिसकर्मियों, नगर परिषद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया लेकिन दिलीप शाक्यवाल और परिजन नहीं रुके। एक्सइएन को धमकाया जाता रहा, गाली-गलौच भी हुई।

भाजपा के नेता पहुंचे, की समझाइश

हंगामे की सूचना के बाद भाजपा जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, भाजपा नेता प्रशांत विजयवर्गीय, लोकेश शर्मा, पुनीत माहेश्वरी आदि मौके पर पहुंचे, समझाइश का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भी दिलीप शाक्यवाल एक्सइएन को भ्रष्ट और चोर बताकर जमकर बोले। आगे की कार्रवाई नहीं करते हुए नगर परिषद का लवाजमा यहां से चला गया।

दशकों से पुश्तैनी कब्जाशुदा जमीन है बिना कोई नोटिस के नगर परिषद टीम ने अचानक आकर कार्रवाई शुरू कर दी। जिस झौपड़े को ढहा रहे थे, उसमें गायों का भूसा रखा हुआ था, रोकने के लिए कहा लेकिन नहीं माने तो गुस्सा आ गया। पार्टी को डेमेज करने के लिए एक्सइएन ने कार्रवाई की।
दिलीप शाक्यवाल, भाजपा नेता

उक्त जमीन पर नींव खुदवाकर भराने की सूचना पर टीम पहुंची थी, कुछ देर बाद विरोध शुरू कर दिया गया। समय ज्यादा हो गया था, अंधेरा हो रहा था, ऐसे में आ गए, आगे भी कार्रवाई होगी।
भुवनेश मीणा, एक्सइएन, नगर परिषद

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें