7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर स्थित अपना ढाबा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे पर भोजीपुरा पुलिस ने जोरदार छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। ढाबे के कमरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 03 पुरुष और 03 महिलाओं को रंगे हाथों दबोच लिया। कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर स्थित अपना ढाबा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे पर भोजीपुरा पुलिस ने जोरदार छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। ढाबे के कमरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 03 पुरुष और 03 महिलाओं को रंगे हाथों दबोच लिया। कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों और राहगीरों को टारगेट कर ढाबे के पीछे बने कमरों में खुलेआम देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहक सीधे ढाबे पर पहुंचते और सौदा तय होते ही उन्हें कमरों में भेज दिया जाता था। यह गोरखधंधा लंबे समय से बेखौफ चल रहा था।

संचालक की शह, मालिक भी शामिल

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ढाबा संचालक कुंवरपाल यादव की शह पर यह पूरा नेटवर्क चल रहा था। महिलाओं को फोन कर बुलाया जाता था और हर सौदे में ढाबा संचालक और मालिक दोनों की मोटी हिस्सेदारी रहती थी। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह भी इस गंदे धंधे में बराबर का साझेदार है, जो छापे के दौरान फरार हो गया। गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि हर ग्राहक से 500 से लेकर 2000 रुपये तक लिए जाते थे। जो ग्राहक ढाबा संचालक के जरिए आते थे, उसमें उसका कमीशन तय रहता था। वहीं, जो ग्राहक महिलाएं खुद लेकर आती थीं, उसमें भी ढाबे को हिस्सा देना पड़ता था। यानी पूरा सिस्टम कमीशन पर चल रहा था।

छापे में बाइक, स्कूटी, मोबाइल और कैश बरामद

पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद, कास्मेटिक का सामान और इस्तेमाल व नए निरोध बरामद किए हैं। यह साफ करता है कि ढाबा किसी खाने-पीने की जगह से ज्यादा, जिस्मफरोशी का पक्का अड्डा बन चुका था। मुख्य आरोपी ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा।

हाईवे पर गंदे धंधों के खिलाफ पुलिस का अल्टीमेटम

सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि हाईवे किनारे चल रहे अवैध धंधों पर अब सख्ती की जाएगी। देह व्यापार जैसे संगीन अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को हाईवे पर चल रहे गंदे धंधों के खिलाफ बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग