AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
पीलीभीत। सर्दी बढ़ते ही घरों में गैस गीजर का इस्तेमाल शुरू हो जाता है, लेकिन लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। शहर में रविवार देर रात ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें बाथरूम में गैस गीजर चलने से दम घुटने पर प्रेमी दंपति की मौत हो गई। घटना पीलीभीत शहर गुरुकुलपुरम मोहल्ले की है, जहां जिला ग्राम विकास अभिकरण (डीआरडीए) के कर्मचारी हरजिंदर सिंह और उनकी पत्नी रेनू मृत पाए गए। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले।
डीआरडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरजिंदर सिंह किराए के मकान में अकेले पत्नी के साथ रहते थे। रात करीब 11 बजे मकान मालिक ने हरजिंदर को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद रेनू का फोन मिलाया, पर वहां भी जवाब नहीं मिला। शंका होने पर मकान मालिक ने कमरे में झांका तो कोई नजर नहीं आया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर कई बार आवाज दी गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरार से झांककर देखा गया तो दोनों के शव दिखे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराते हुए दरवाजा तोड़ा और शव बाहर निकाले।
कोतवाली इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के मुताबिक बाथरूम में खिड़की नहीं थी और गैस गीजर चल रहा था। अनुमान है कि बाथरूम के भीतर ऑक्सीजन की कमी हुई और दंपति बेहोश हो गए। उसी अवस्था में दम घुटने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही असली कारण स्पष्ट होगा।
मृतक हरजिंदर सिंह ने छह साल पहले रेनू सक्सेना से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन पहले बाइक दुर्घटना में रेनू के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। रविवार को हरजिंदर सिंह ने छत पर कपड़े सुखाने डाले थे। रात तक कपड़े नहीं उठे, इस बीच दोनों बाथरूम में देर तक रहे। जब तक किसी ने ध्यान दिया, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।
पुलिस के अनुसार रेनू निर्वस्त्र अवस्था में बाथरूम में पड़ी मिलीं, जबकि हरजिंदर सिंह पूरी तरह कपड़ों में थे और जूते-मोजे भी पहने हुए थे। दोनों के शव सुरक्षित रखे गए, परिजनों को सूचना दे दी गई है।
सर्दी में गैस गीजर के इस्तेमाल को लेकर एक्सपर्ट लगातार चेतावनी देते हैं। बंद बाथरूम में गैस गीजर का प्रयोग ऑक्सीजन कम कर देता है और कार्बन मोनोऑक्साइड बनने से दम घुटने का खतरा बढ़ जाता है। बरेली की यह घटना इसी खतरे की भयावह मिसाल बन गई।
बाथरूम में वेंटिलेशन जरूर रखें
लंबे समय तक गीजर ऑन न छोड़ें
दरवाजा और खिड़की हल्की खुली रखें
बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
22 Dec 2025 11:29 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।