15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर भूपत निवासी 30 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कुलवंत गंगवार का शव रविवार सुबह पौकी गांव के सामने रेलवे लाइन किनारे मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर भूपत निवासी 30 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कुलवंत गंगवार का शव रविवार सुबह पौकी गांव के सामने रेलवे लाइन किनारे मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। युवक घर से नाराज होकर निकला था। सिर से खून बह रहा था और बायां पैर टूटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक कुलवंत गंगवार बरेली में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। शनिवार रात वह पहाड़ीपुर भूपत स्थित अपने घर आए थे। छोटे भाई रोहित गंगवार ने बताया कि रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद कुलवंत बाइक से मीरानपुर कटरा के पौकी गांव स्थित रेलवे लाइन किनारे अपनी आवासीय प्लाटों की साइट देखने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

डाउन लाइन पर पड़ा मिला शव

रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उनका शव डाउन लाइन पर पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और बायां पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर आशंका जताई गई कि वह ट्रेन की चपेट में आए हैं। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की पुष्टि

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुलवंत गंगवार घर से नाराज होकर रेलवे लाइन की ओर गए थे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव की सूचना मिलते ही मां पुष्पा देवी, छोटी बहन ज्योति गंगवार, बड़ी बहन पिंकी गंगवार और छोटे भाई रोहित गंगवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम छा गया। रविवार सुबह से ही लोगों की भीड़ घर के बाहर जुट गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!