13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में लटका मिला कर्मचारी का शव, बाहर से पड़ा था ताला, फिर हुआ ये…

पीलीभीत। आईटीआई कॉलेज के पास स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में शुक्रवार सुबह एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया और हत्या कर शव लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

पीलीभीत। आईटीआई कॉलेज के पास स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में शुक्रवार सुबह एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया और हत्या कर शव लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया।

बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर कैसे पहुंचा अनिल

मोहल्ला छोटा खुंदागंज निवासी सुनील के मुताबिक उसका छोटा भाई 25 वर्षीय अनिल वर्ष 2018 से प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम कर रहा था। चार दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अनिल के फोन पर कॉल आई। वह तुरंत बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी विदाई होगी। करीब दो घंटे बाद सूचना आई कि अनिल का शव ऑफिस के अंदर फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने बड़ा सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जिस कमरे में शव मिला, वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में यह आत्महत्या कैसे हो सकती है? परिवार का आरोप है कि पूरी घटना संदिग्ध है और साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

युवती से नजदीकियां बनीं मौत की वजह

परिवार ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से अनिल की नजदीकियां थीं। प्रॉपर्टी डीलर इस रिश्ते का विरोध करता था। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश में अनिल को रास्ते से हटाया गया। घटना के बाद परिवार का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि परिजन साफ कह रहे हैं कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वे चुप नहीं बैठेंगे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!