
हत्यारोपी पिता
बरेली। शक की आग में अंधा हुए एक पिता ने अपने ही साल भर के मासूम बेटे की जिंदगी छीन ली। सिर्फ इसलिए कि बच्चे की शक्ल उससे नहीं मिलती थी और वह पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने मासूम का शव तालाब में फेंक दिया।
थाना भुता क्षेत्र के रहने वाले सोमपाल पर आरोप है कि वह शराब का आदी है। उसकी पत्नी रामबेटी ने बताया कि पति अक्सर उस पर शक करता था और मारपीट करता था। तंग आकर वह दो महीने से अपने मायके, पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बोनी में रह रही थी। रामबेटी का कहना है कि सोमपाल को एक साल के बेटे वरुण की शक्ल खुद से न मिलने का वहम था। इसी शक ने उसके मन में जहर घोल दिया था।
बुधवार को सोमपाल ससुराल पहुंचा और बड़ा बेटा अरुण व एक साल के वरुण को जबरन अपने साथ गांव अठाना ले आया। परिवार को अंदेशा भी नहीं था कि वह इतनी खौफनाक हरकत कर बैठेगा। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उसने मासूम वरुण का गला दबा दिया। इसके बाद शव को गांव के तालाब किनारे ले जाकर फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।
गुरुवार सुबह जब रामबेटी को अनहोनी की आशंका हुई तो वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस टीम गांव पहुंची और तालाब से बच्चे का शव बरामद किया। रामबेटी ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। गांव में घटना की खबर फैलते ही मातम पसर गया। तालाब किनारे भीड़ जुट गई। हर कोई हैरान था कि एक पिता इतनी दरिंदगी कैसे कर सकता है।
थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमपाल को गांव के खेतों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दर्दनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। शक और नशे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। गांव के लोग भी आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
13 Feb 2026 12:05 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)