13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से मुकरा प्रेमी… प्रेमिका ने घर पर बोला धावा, निकाह की जिद पर अड़ी, रातभर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

बरेली। नवाबगंज में दो साल पुरानी मोहब्बत ने सड़क पर आकर दम तोड़ दिया। पूरनपुर में कपड़ों की दुकान चलाने वाले युवक और मेराज नाम की युवती के बीच पनपा प्रेम प्रसंग अब खुले टकराव में बदल गया है। शादी की बात पक्की होने के बाद युवक के मुकरने पर युवती सीधे उसके घर पहुंच गई और दरवाजे पर डटकर बैठ गई, और बोली आज फैसला लेकर ही जाऊंगी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

बरेली। नवाबगंज में दो साल पुरानी मोहब्बत ने सड़क पर आकर दम तोड़ दिया। पूरनपुर में कपड़ों की दुकान चलाने वाले युवक और मेराज नाम की युवती के बीच पनपा प्रेम प्रसंग अब खुले टकराव में बदल गया है। शादी की बात पक्की होने के बाद युवक के मुकरने पर युवती सीधे उसके घर पहुंच गई और दरवाजे पर डटकर बैठ गई, और बोली आज फैसला लेकर ही जाऊंगी।

दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था, रिश्ते की बात परिवार तक पहुंच चुकी थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से युवक शादी की तारीख टालने लगा। युवती ने कई बार समझाने की कोशिश की, मगर जब बात नहीं बनी तो उसने सीधे घर पहुंचकर मोर्चा खोल दिया। देर रात शुरू हुई बहस जल्द ही तेज आवाजों में बदल गई। युवती ने साफ कहा कि अगर शादी नहीं करनी थी तो सपने क्यों दिखाए। युवक और उसके परिवार की ओर से मामले को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन माहौल लगातार गरमाता गया।

मोहल्ला बना गवाह, भीड़ जुटी

घर के बाहर चीख-पुकार मची तो पड़ोसी भी बाहर निकल आए। आधी रात को गली में भीड़ जमा हो गई। कोई युवती का पक्ष लेता दिखा तो कोई युवक की मजबूरी बताता रहा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और प्रेम प्रसंग का निजी विवाद सरेआम तमाशे में बदल गया। कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, मगर युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। माहौल ऐसा बना कि पुलिस बुलानी पड़ गई।

पुलिस पहुंची, थाने में घंटों चली वार्ता

सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की गई। देर रात तक समझौते की कोशिश चलती रही। फिलहाल मामला शांत बताया जा रहा है, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पुलिस ने साफ किया कि अगर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो साल पहले शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब मोड़ पर खड़ी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!