15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन से किला पुल तक बदलेगी तस्वीर… सीसी रोड का मेयर ने किया शिलान्यास, जाम और धूल से मिलेगी राहत

शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक बनने वाले सीसी मार्ग का शुक्रवार को मेयर उमेश गौतम ने शिलान्यास किया। इस परियोजना से शहर के पुराने और व्यस्त हिस्से में सफर आसान होने की उम्मीद है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

बरेली। शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक बनने वाले सीसी मार्ग का शुक्रवार को मेयर उमेश गौतम ने शिलान्यास किया। इस परियोजना से शहर के पुराने और व्यस्त हिस्से में सफर आसान होने की उम्मीद है।

निर्माणाधीन मार्ग की कुल लंबाई 1275 मीटर होगी। डिवाइडर के एक ओर, सिटी स्टेशन लेन की दिशा में 8 मीटर चौड़ाई में सड़क तैयार की जाएगी। तकनीकी मानकों के अनुसार 10 सेंटीमीटर डीएलसी (ड्राई लीन कंक्रीट) बेस के ऊपर 31 सेंटीमीटर मोटी सीसी परत डाली जाएगी, जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे और बार-बार मरम्मत की जरूरत न पड़े।

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्माण

यह परियोजना नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। नगर निगम बरेली की अनुमति के बाद निर्माण कार्य प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, बरेली द्वारा कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के रूप में मै० ए०एम० बिल्डर्स (प्रोपराइटर जावेद अली) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि सीसी सड़क बनने से धूल प्रदूषण में कमी आएगी और ट्रैफिक संचालन भी अधिक व्यवस्थित होगा।

नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता भगत सिंह, सहायक अभियंता प्रदीप गंगवार, विवेक त्रिवेदी तथा अवर अभियंता अंकित सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सड़क निर्माण को लेकर उत्साह जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा होने पर स्टेशन और किला क्षेत्र के बीच जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!