6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर, Jun 06, 2026

Rajasthan: मासूम बेटी की हत्या करके मां ने की आत्महत्या, चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, 3 साल पहले हुई थी शादी

Rajasthan News: बाड़मेर में मां-बेटी की मौत के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता करने में जुटी है।

Barmer Suicide And Murder Case

मृतक मां और मासूम बेटी की फोटो: पत्रिका

Mother Killed Daughter In Barmer: बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में मां-बेटी की मौत के मामले में शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया वहीं पूरे गांव में मातम पसरा रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मां ने बेटी को पानी के टांके में फेंका

जानकारी के अनुसार चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़ान गांव की सरहद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां 23 साल की धूड़ी देवी पत्नी तेजाराम ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी प्रिया को घर के पास बने पानी के टांके में डाल दिया। इसके बाद उसने खुद भी टांके में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से मां-बेटी दोनों की मौत हो गई।

घटना के समय महिला अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है कि महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाड़मेर जिले के चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

3 साल पहले हुई थी शादी

वृत्ताधिकारी जेठाराम जयपाल ने बताया कि शुक्रवार को शवों को चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। शनिवार यानी आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। राजस्थान पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धूड़ी देवी की शादी करीब तीन साल पहले तेजाराम के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। हालांकि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में नेताराम पुत्र केसराराम भील निवासी कापराऊ ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट भी सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मां-बेटी की मौत के पीछे की असल वजह सामने आएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें