
दिन में चुभने लगी धूप। फोटो- पत्रिका
IMD Weather Update बाड़मेर। मारवाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर दिन के समय लगभग समाप्त होता दिख रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। अधिकांश जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि 15 शहरों में रात का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और तापमान में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। दूसरे दिन भी बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा पाली, जालोर, जैसलमेर और जोधपुर में पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हनुमानगढ़ और सिरोही को छोड़कर शेष लगभग सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया।
तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। लोगों ने अब दिन के समय गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया है और सामान्य परिधान अपनाने लगे हैं। राजधानी जयपुर में भी धूप तेज रही और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में पिलानी 28.9, अजमेर 28.3, जैसलमेर 29.2, चित्तौड़गढ़ 29.6, बीकानेर 29.2, नागौर 29, डूंगरपुर 29.4, दौसा 28.7, चूरू 28.6 और भीलवाड़ा 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
08 Feb 2026 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
