2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज के सेवानिवृत्त कार्मिकों को नौकरी का फिर अवसर, अनुबंध पर बन सकेंगे परिचालक

राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है, अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर से सेवा का अवसर दिया जाएगा। यहां कोटपूतली आगार में परिचालकों के 20 पद रिक्त हैं। इन पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Feb 02, 2026

Retired Staff Reappointment in Rajasthan Roadways

फाइल फोटो

राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है, अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर से सेवा का अवसर दिया जाएगा। यहां कोटपूतली आगार में परिचालकों के 20 पद रिक्त हैं। इन पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। स्थानीय आगार प्रबंधन को उच्च अधिकारियों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन आगार प्रबंधक के यहां नियुक्ति के लिए अभी एक भी आवेदन नहीं आया है। सेवानिवृत कर्मचारियों को लगाने से परिचालक पद पर कर्मचारियों की कमी दूर होगी और संचालन सुचारू रहेगा।

परिचालक पद पर ही होगी नियुक्ति
सेवानिवृत्त परिचालकों को निश्चित पारिश्रमिक के आधार पर मार्ग ड्यूटी पर लगाया जाएगा। उन्हें 18 हजार रुपए का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति केवल परिचालक के लिए ही की जाएगी। चालक सहित अन्य रिक्त पदों पर सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा गत दिनों 500 परिचालकों की भर्ती में से दस स्थाई परिचालक कोटपूतली आगार को मिलेंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 7 नई बसे भी आवंटित की गई है। कुछ दिनों में आगार कार्यशाला में पहुंचने की उम्मीद है।

शुरूआत में एक वर्ष का अनुबंध
सेवानिवृत कर्मचारियाें का प्रारंभ में यह अनुबंध एक वर्ष के लिए होगा। संतोषजनक कार्य पाए जाने पर इसे अगले वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। जरूरत होने पर 65 वर्ष की आयु के बाद भी चिकित्सा परीक्षण और समिति की अनुशंसा पर प्रबंध निदेशक स्तर से अनुबंध बढ़ाया जा सकेगा।

इनका कहना है…
रोडवेज में परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यहां 20 पदों पर भर्ती निकली है। केवल परिचालक पद पर सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन संबंधित डिपो में सीधे जमा कराए जा सकते हैं। अब तक एक भी आवेदन नहीं मिला है।
-मनोज उदावत, यातायात प्रबंधक, रोडवेज आगार कोटपूतली