बस्तर, Jun 05, 2026

बस्तर में शुरू हुई हाईटेक व्हीकल स्क्रैपिंग सुविधा (Photo AI(
Baster News: बस्तर क्षेत्र को परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। यहां अत्याधुनिक व्हीकल स्क्रैपिंग सुविधा की शुरुआत की गई है, जिससे पुराने और अनुपयोगी वाहनों का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। बस्तर क्षेत्र के औद्योगिक एवं पर्यावरणीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में छग इको रिसाइक्लर्स प्राइवेट लिमिटेड को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संचालन हेतु आधिकारिक अनुमति प्रदान की गई है।
कंपनी द्वारा ग्राम तुसेल, बस्तर में अत्याधुनिक तकनीकों एवं पर्यावरण मानकों से युक्त वाहन स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित किया गया है, जिसकी वार्षिक क्षमता 15,000 वाहनों के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण की है। इस सुविधा में वाहन स्क्रैपिंग से पूर्व सभी प्रदूषणकारी तत्वों जैसे इंजन ऑयल, गियर ऑयल, ब्रेक फ्लूइड, कूलेंट, बैटरी, टायर एवं अन्य खतरनाक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से पृथक किया जाता है तथा उसके पश्चात आधुनिक मशीनों द्वारा वाहन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से रिसाइक्लिंग हेतु भेजा जाता है।
भारत सरकार की का मुख्य उद्देश्य पुराने, अनुपयुक्त एवं अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना, ईंधन दक्षता सुधारना तथा वाहन उद्योग एवं पुनर्चक्रण क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। इस नीति के अंतर्गत वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के बदले उचित मूल्य, स्क्रैपिंग प्रमाणपत्र तथा नए वाहन क्रय पर विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अधिकृत RVSF में वाहन स्क्रैप करवाने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि वाहन स्वामी भविष्य में होने वाले संभावित कानूनी जोखिमों से सुरक्षित हो जाते हैं।
सरकार की स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र में जमा करने पर कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। उन्हें वाहन के बदले उचित मूल्य प्राप्त होगा, साथ ही स्क्रैपिंग प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा।
इस प्रमाणपत्र के आधार पर नए वाहन खरीदने पर विभिन्न प्रकार की रियायतें और लाभ मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा, अधिकृत केंद्र में वाहन स्क्रैप करवाने से वाहन मालिक भविष्य में वाहन से जुड़े किसी भी कानूनी विवाद या दायित्व से भी सुरक्षित हो जाते हैं।
Published on: 05 Jun 2026 06:30 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।