7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े चली गोली, बुलेट सवार युवकों की दबंगई…बस पर फायरिंग,यात्रियों में मची चीख पुकार

बस्ती में नेशनल हाईवे पर बस ने बुलेट सवार को साइड नहीं दी,इससे उसने बस पर फायरिंग कर दी। गोली बस के शीशे पर लगी। वारदात के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Feb 05, 2026

Up news, up police

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बस पर दिनदहाड़े फायरिंग

बस्ती जिले में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट सवार युवक ने चलती बस पर फायरिंग कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि बस चालक ने उसे ओवरटेक करने के लिए साइड नहीं दी। गोली बस के गेट पर लगे शीशे में जा लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

मृतक का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे अयोध्या

इस पूरी घटना का वीडियो यात्रियों ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब अयोध्या हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के घघौव इलाके में तीन बजे की है। जानकारी के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड गांव निवासी परशुराम उपाध्याय की मौत घो गई थी, उनके संबंधी अंतिम संस्कार के लिए शव को बस से अयोध्या ले जा रहे थे।

साइड नहीं मिलने पर युवक हुए नाराज, यात्रियों से करने लगर बहस

बस जैसे ही छावनी और विक्रमजोत के बीच निर्माणाधीन रिंग रोड के पास पहुंची, तभी बुलेट पर सवार दो युवकों ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण बस चालक ने पास नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर बुलेट सवार युवक नाराज हो गये।

बस के ड्राइवर आनंद के मुताबिक, युवक ने पहले बस के गेट के पास बुलेट लगाकर उसे रुकवाने की कोशिश की। लेकिन गेट के पास खड़े यात्रियों ने बस रोकने से मना कर दिया। इसके बाद युवक बस के साथ पैदल चलते हुए बहस करता रहा।

धमकी के बीएच बस यात्रियों पर फायरिंग, दौड़ाने पर हुए फरार

अभी यात्री कुछ समझ पाते तभी 12 बोर का तमंचा निकालकर धमकी देते हुए फायर कर दिया। ड्राइवर का कहना है कि आरोपी युवक ने भागते समय भी फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी यात्री को नहीं लगी और बस के दरवाजे के शीशे में जा लगी।

गोली चलते ही बस के अंदर दहशत मच गई। यात्रियों ने बस रुकवाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपने साथी के साथ बुलेट पर सवार होकर फरार हो गया।

ASP श्यामाकांत बोले

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SO चंदन कुमार ने बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की और घटनास्थल की जांच की। यात्रियों ने फायरिंग का वीडियो पुलिस को सौंप दिया है। ASP श्याम कांत ने बताया कि चलती बस पर फायरिंग का मामला सामने आया है।

गोली बस के गेट पर लगी है और वीडियो में एक युवक खुलेआम फायर करता दिख रहा है, जबकि दूसरा युवक बुलेट चला रहा था। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।