15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghee On Face At Night: बढ़ती उम्र से पहले झुर्रियों से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले लगाएं घी, चेहरे करेगा ग्लो

Ghee On Face At Night: अगर आप चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं और घरेलू तरीके से ग्लो स्किन पाना चाहती हैं तो देसी घी आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने से स्किन मुलायम, हाइड्रेटेड और चमकदार बनती है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Ghee On Face At Night

Ghee On Face At Night प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Ghee On Face At Night: चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना हर किसी की पहली ख्वाहिश होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां और रूखापन हमारे चेहरे की रौनक कम कर देते हैं। ऐसे में अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से हटकर किसी घरेलू और नेचुरल उपाय की तलाश में हैं तो देसी घी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर देसी घी लगाने से ना सिर्फ झुर्रियां कम होती हैं, बल्कि स्किन में नैचुरल निखार और चमक भी आती है।

क्यों फायदेमंद है स्किन के लिए घी?

देसी घी में विटामिन A, D, E और के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। यह त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करती हैं। यह त्वचा की नमी को बनाए रखती है और उसे अंदर से हाइड्रेट भी करता है। रोजाना रात को सोने से पहले घी लगाने से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और चमकदारबनी रह सकती हैं। यह उम्र से पहले झुर्रियां आने की प्रक्रिया को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें: Face Cream For Skin Type: अपने चेहरे के लिए सही क्रीम कैसे चुनें, अपनाएं ये 4 आसान तरीका

क्या है रात में घी लगाने का सही तरीका?

रात में चेहरे पर घी लगाने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। एक बार चेहरा सूख जाए तो एक चम्मच शुद्ध देसी घी लें और उंगलियों से हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। मसाज ऐसा करें कि घी स्किन में पूरी तरह से समा जाना चाहिए। आप चाहें तो इसे पूरी रात लगा रहने दें सकते है और सुबह हल्के फेसवॉश से धो लें। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से आपके स्किन को फायदा हो सकता है।

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए?

वैसे तो देसी घी सभी स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जिनकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है या जिन्हें पिंपल्स की समस्या रहती है। उन्हें घी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। यदि घी लगाने से से किसी प्रकार की जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत साफ पानी से धो लें और बिना डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल नहीं करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!