AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

ब्यावर (अजमेर)। जवाजा थाना एसएचओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अजमेर ने उनके ही थाने में लूट और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद थानाधिकारी राजेन्द्र टाडा, कांस्टेबल अनिल कुमार और चालक रामनाथ को लाइन में लगा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जवाजा थाना पुलिस में केसर सिंह के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि केसर सिंह ने पुलिस पर रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसको लेकर उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी जवाजा थाने पहुंचीं। प्रकरण में केसर सिंह भी थाने पहुंचा। उसने कांस्टेबल अनिल कुमार से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।
इस दौरान कांस्टेबल को पता लगा कि सत्यापन के लिए उसकी बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है। इस पर उसने केसर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पास से रिकॉर्डर छीन लिया। इसकी जानकारी मिलते ही थाने के बाहर मोर्चा संभाले निरीक्षक कंचन भाटी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और केसर सिंह को मारपीट से बचाया। इसी दौरान कांस्टेबल अनिल ने निरीक्षक से भी धक्का-मुक्की की और रिकॉर्डर लेकर थाने से फरार हो गया।
इस मामले में एसीबी निरीक्षक भाटी ने जवाजा थाना पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जवाजा थानाधिकारी राजेन्द्र टाडा, कांस्टेबल अनिल कुमार और चालक रामनाथ को लाइन भेजने के आदेश जारी किए। रिकॉर्डर लेकर फरार हुआ कांस्टेबल अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
मैं दो दिन से बाहर गया हुआ था। आज सुबह ही वापस आया हूं। केसर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज है और जुर्म प्रमाणित है। इस तरह के किसी अन्य मामले की मुझे जानकारी नहीं है।
- राजेन्द्र टाडा, थानाधिकारी, जवाजा (जिन्हें लाइन हाजिर किया गया)
जवाजा एसएचओ राजेन्द्र टाडा, कांस्टेबल अनिल और चालक रामनाथ को लाइन में लगाया गया है। एसीबी ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।
- भूपेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ब्यावर
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
15 Dec 2025 07:11 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।