AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
बैतूल। थाना गंज क्षेत्र के चुन्नीढाना में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का शुक्रवार घटना स्थल से लेकर शहर भर में जुलूस निकाला। जुलूस में आरोपी पिता-पुत्र दोनों शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों को कान पकडकऱ पैदल घुमाया। जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट पेश किया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना गंज पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले में पांच आरोपियों अन्नु उर्फ अनिकेत ठाकुर, जुनैद उर्फ काला, कृपालसिंह ठाकुर और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। अन्नू और कृपाल सिंह पिता-पुत्र है। पुलिस ने आरोपियों का उसी स्थान से जुलूस में निकाला, जहां मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों को गंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेएच कॉलेज के सामने से गणेश चौक तक घुमाया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया।मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहर में दिनभर चर्चा बनी रही। सडक़ों पर खड़े होकर लोग जुलूस देखते नजर आए। पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को फरियादी विवेक मरकाम के साथ पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू दिखाकर अपहरण किया। चुन्नीढाना क्षेत्र में रॉड, फावड़ा व पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई। थाना प्रभारी शिफा हाशमी ने बताया पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल चले गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मंदिर से उठाकर ले गए
जिला अस्पताल में मौत से पहले विवेक ने पुलिस को बयान दिए। उसने बताया कि सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था, तभी अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर उसके 10-15 साथियों के साथ आया और मुझे जबरन उठाकर चुन्नीढाना ले गया। यहां उसकी जमकर पिटाई की।
आरोपी से थी पुरानी रंजिश
मृतक विवेक और अन्नू ठाकुर के बीच पुराना विवाद था। कुछ समय पहले भग्गूढाना क्षेत्र में हुई एक नाबालिग की हत्या के मामले में विवेक आरोपी था। विवेक पर अन्नू ठाकुर पर भी हमले का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। वही अन्नू पर पूर्व में जेएच कॉलेज प्राध्यापक से मारपीट करने पर रासुका की कार्रवाई की गई थी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
19 Dec 2025 09:36 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।