8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न, 307 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

-4261 पंजीकृत छात्रों में से अधिकांश ने दी परीक्षा, मेरिट प्रतिशत के आधार पर होगा चयन। बैतूल। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय विद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य ओपन बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को परीक्षा के आयोजन के लिए जिले भर में 18 केंद्र बनाए […]

2 min read
Google source verification
betul news

-4261 पंजीकृत छात्रों में से अधिकांश ने दी परीक्षा, मेरिट प्रतिशत के आधार पर होगा चयन।

बैतूल। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय विद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य ओपन बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को परीक्षा के आयोजन के लिए जिले भर में 18 केंद्र बनाए गए थे, जहां प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4261 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, लेकिन इनमें से 307 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। केंद्रों पर जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकी।
अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
240 सीटों के लिए हुई परीक्षा
यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल में कक्षा 9वीं की 240 सीटों तथा जिले के तीन मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर इस वर्ष भी ऊंचा रहा। शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी और नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस प्रकार की प्रवेश परीक्षाएं मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होती हैं।