15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार की शराब से भरी गाड़ी रोककर उतारी शराब, शराब बिक्री के विरोध में सडक़ पर उतरे ग्रामीण

-ग्राम पंचायत चौहटा में नहीं बिकेगी शराब। बैतूल/ रंभा।चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चौहटा पोपटी के आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को शराब ठेकेदार की शराब लदी गाड़ी को रोक लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन से पूरी शराब उतार ली और गांव की सडक़ पर ही उसे रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करना […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
betul news

-ग्राम पंचायत चौहटा में नहीं बिकेगी शराब।

बैतूल/ रंभा।चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चौहटा पोपटी के आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को शराब ठेकेदार की शराब लदी गाड़ी को रोक लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन से पूरी शराब उतार ली और गांव की सडक़ पर ही उसे रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि गांव-गांव शराब की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो , पूरे ग्राम पंचायत चौहटा में शराब की बिक्री बंद की गई है फिर भी शराब ठेकेदार द्वारा गांव-गांव में शराब की खेप लेकर पहुंच रहे। ग्रामीणों ने तत्काल वाहन को घेर लिया और चालक को उतारकर बोतलों से भरी पूरी शराब की पेटी सडक़ पर उतार दी। सैकड़ों ग्रामीण सडक़ को अवरुद्ध कर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि शराब की बिक्री से गांव में नशाखोरी, पारिवारिक कलह और अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "हमारा गांव शराबमुक्त हो, यह हमारी मांग है। ठेकेदार गांवों में जबरन शराब भेज रहे हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"मौके पर शराब ठेकेदार के कर्मचारी पहुंच चुके हैं परंतु जिम्मेदार पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। ग्राम पंचायत चोहटा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जब तक प्रशासन गांव में शराब की सप्लाई बंद करने की लिखित गारंटी न दे, वे हटेंगे नहीं। पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है, विरोध जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब शराब के खिलाफ विरोध हुआ हो। पहले भी ग्रामीणों ने ठेकेदारों के खिलाफ दर्जनों बार हो चुका इस प्रकार से गांव गांव अवैध शराब बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस घटना ने इलाके में शराब नीति को लेकर बहस छेड़ दी है। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठ रही है शराब ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई की जाए इस प्रकार से गांव गांव शराब बेचकर ग्रामीणों में शांति भंग कर रहे हैं शराब ठेकेदार,अधिकारी शासन प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि ग्रामीण इलाकों मैं शांति बनी रहे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!