6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bulldozer Action: ‘साहब…15 दिन बाद बेटी की शादी है’, सड़क चौड़ीकरण में उजड़े आशियाने, रोते-बिलखते रहे लोग

Encroachments Removed In Bharatpur: भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हो रहे अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के घर उजड़ गए। प्रशासन द्वारा दी गई 15 दिन की मोहलत के बावजूद प्रभावित परिवारों को छोटी जगहों पर सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो रहा है।

4 min read
Google source verification
Bharatpur Encroachment Removed

फोटो: पत्रिका

Homes Demolished In Road Widening: भरतपुर नगर निगम की टीम ने बुधवार को सड़क चौड़ाइकरण के तहत बी-नारायण गेट कच्चा कुंडा के पास अतिक्रमण हटाए। मकानों पर बुलडोजर चलते ही एक महिला सड़क पर लेट गई और लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसमें अधिकारियों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। विरोध करने वालों का आरोप था कि फिलहाल एक मकान में परिवार के 10 लोग रह रहे हैं। जो फ्लैट सरकार दे रही हैं, उसमें एक ही जगह 10 लोगों का रहना मुश्किल होगा।

हालांकि इस मामले में प्रशासन ने कोई मदद करने से इंकार कर दिया। इसमें 15-20 मकानों की चारदीवारी, सामुदायिक भवन को तोड़ा गया। बाकी 25 मकान मालिकों को दो सप्ताह का समय दिया गया है। कार्रवाई नगर निगम की टीम फीता लगाकर नाप कर रही थी तो दो पड़ौसी शंकर व लक्ष्मण आपस में झगडऩे लगे। ऐसे में पुलिस ने मामला शांत कराया।

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि अधिग्रहण की गई भूमि से निर्माण हटाने के बाद रोड चौड़ाइकरण का काम शुरू किया जाएगा। इससे शहर की सूरत बदलेगी और लोगों को सुविधा होगी। कुछ परिवार फ्लैट से वंचित रह गए है उनका सर्वे कर कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात रहे कि शहर के केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी उद्यान से बी-नारायणगेट जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने के लिए विश्वप्रिय शास्त्री पार्क से लेकर सलूजा हॉस्पीटल तक मार्ग को पहले पूरा किया जा चुका है। इसके बाद प्रथम फेज में सलूजा हॉस्पिटल से लेकर पटाखा फैक्ट्री तक निर्माण हटाए जा चुके हैं।

इससे आगे तोड़ने को लेकर प्रशासन की ओर से आगे समय दिया गया था, लेकिन पालना नहीं होने पर अब कार्रवाई की गई है। इसमें कुछ लोगों ने अपने स्तर पर निर्माण हटाने का समय मांगा। ऐसे में उनसे लिखित में लेकर नगर निगम ने समय दिया है। पटाखा फैक्ट्री से लेकर बी-नारायण गेट तक 50 फीट रोड चौड़ाइकरण के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

लोगों का दर्द सुनकर रो पड़ेंगे आप

15 दिन बाद बेटी की शादी है। रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया है। नगर निगम ने 15 दिन का समय दिया है। अब समझ ही नहीं आ रहा है कि शादी करें या मकान को तोड़ें।

    पूरन पुत्र किशनलाल ने बताया कि एक फ्लैट पुर्नवास के तहत दिया है। जो एक कमरे का है। फिलहाल मकान में बुर्जुग दंपति के अलावा अन्य दस सदस्य रहते हैं। मकान यह भी छोटा है लेकिन तीन मंजिला बना है। यहां छोटे-छोटे कमरे बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं। यहां तो एडजेस्ट कर रहे है, लेकिन वहां पर तो एक कमरा है। प्रशासन ने तो फिर 15 दिन का समय दिया है। घर में दो लड़की शादी के लिए तैयार है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

      कच्चा कुण्डा निवासी बबली पत्नी हरि शंकर ने बताया कि सड़क चौड़ी करने में हमारा पूरा मकान जा रहा है। नगर निगम की अेार सर्वे कर एक कमरे का फ्लैट दिया गया है। इसमें बड़ा बेटा व बहू अपने परिवार के साथ रह सकता है, लेकिन घर के अन्य सदस्य कहां जाएंगे। 24 साल की बेटी पार्वती है उसकी शादी करनी है। वहीं छोटा बेटा बेटा कृष्णा 26 साल का है। उसकी शादी नहीं हुई है। एक कमरे के फ्लैट में जीवन-यापन मुश्किल है।

        विमलेश पत्नी दीपक ने बताया कि पति चाट की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहेे हैं, लेकिन हमारा पूरा मकान जा रहा है। नगर निगम की ओर से सही तरह से सर्वे कर मकान नहीं दिया जा रहा है। अतिक्रमण में मामूली हिस्सा बच रहा है। इसमें कैसे रहेंगे। फ्लैट की सुविधा नहीं दी गई है।