AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

RJS Exam 2025 Results : राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा (आरजेएस) के शुक्रवार को घोषित परिणाम में डीग शहर के नगर रोड निवासी कृष्णपाल गुर्जर की बेटी कृष्णा गुर्जर ने 40वीं रैंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया। राज्य स्तरीय इस परीक्षा में कृष्णा गुर्जर को 142 अंक मिले। सिविल जज के पद पर अपना चयन सुनिश्चित कर कृष्णा ने जिले का नाम रोशन किया है।
कृष्णा की इस सफलता से पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। कृष्णा का चयन होने पर उनके परिवार में खुशी छा गई। कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा धाऊ राजेन्द्र पाल सिंह को दिया है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही मेधावी स्टूडेंट्स रही है।
कृष्णा ने अपनी लॉ और एलएलएम की डिग्री राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वे बताती है कि बचपन से ही उसने अपने परदादा आइएएस विशम्भर सिंह की सफलता के पथ पर चलते हुए जज बनने का निर्णय लिया था। कृष्णा ने व्याख्याता सुभाष चन्द शर्मा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा को अपना प्रेरणास्रोत बताया है।
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस)-2025 में सीधी भर्ती के अंतिम नतीजे घोषित किए। इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों ने कुल 44 चयनित पदों में से 28 पदों पर बाजी मारी। साक्षात्कार के लिए कुल 136 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से अंतिम रूप से 44 का चयन हुआ है।
मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्रयागराज की मधुलिका यादव, दूसरे नंबर पर मुरैना की प्रज्ञा गांधी और तीसरा स्थान अलवर की अंबिका राठौड़ ने हासिल किया है। ताज्जुब की बात है कि टॉप-10 में 9 बेटियों ने बाजी मारी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Dec 2025 12:13 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।