14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलयुगी बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, काट डाले हाथ-पैर; गिड़गिड़ाती रही लेकिन बेटे को नहीं आई दया

Bharatpur News: मां पुकारती रही कि बेटा मत मार मुझे, लेकिन बेटे ने कोई दया नहीं दिखाई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
attack

भरतपुर। बिजलीघर चौराहे के पास स्थित ठाकुर पायसा में सोमवार देर शाम बेटे ने मां पर हमला कर दिया। बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर अवस्था में घायल को पास में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र नशे में था। पिछले कुछ दिन से मां के साथ उसका विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बिजलीघर चौराहे के पास ठाकुर पायसा में महिला रुपनया उर्फ गुड्डी पत्नी स्व. समुंदर सिंह (40) घर में रसोईघर में खाना बना रही थी। अचानक उसका बड़ा बेटा सन्नी (22) ने आकर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बेटे ने मां के गर्दन, हाथ व पैर पर हमला किया। मां हमला होने के बाद पुकारती रही, लेकिन बेटे ने जरा सा भी रहम तक नहीं किया। इतने में ही छोटा बेटा अवनीत उर्फ तिमू पहुंचा तो आरोपी भागने में सफल हो गया। छोटे बेटे ने मां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत चिंताजनक होने पर मां को रैफर कर दिया गया।

पहले ही बना रखी थी हत्या की योजना

बताते हैं आरोपी पांच दिन पहले ही कुल्हाड़ी खरीद कर लाया था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। पैसे लेने के चक्कर में आए दिन मां के साथ विवाद होता था। विवादों के कारण मां पिछले कुछ दिन पहले ही पीहर से आई थी। क्योंकि बेटे को काफी समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। मां के साथ आए दिन विवादों के कारण छोटा भाई भी परेशान था। पुलिस अधिकारियों ने बताया हादसा इतना वीभत्स था कि घटनास्थल पर खून ही खून फैला हुआ था।

मां कहती रही... बेटा मत मार मुझे

पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय मां की आवाज सुनकर वे घर के बाहर पहुंचे तो मां पुकारती रही कि बेटा मत मार मुझे, लेकिन बेटे ने कोई दया नहीं दिखाई। बल्कि वह कुल्हाड़ी को हवा में लहराते हुए भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था। आए दिन कोई ना कोई झगड़ा करता रहता था।

बेटे ने किया मां पर हमला

बड़े बेटे ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला किया है। हालत चिंताजनक है और उसे रैफर कर दिया गया है। आरोपी पुत्र फरार है। छोटे बेटे से घटना की जानकारी ली गई है।
-पंकज यादव, पुलिस उपाधीक्षक

यह भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने व्यापारी को प्रेम जाल में फंसाया, रात के अंधेरे में मिलने बुलाया, फिर अश्लील VIDEO बनाकर की ऐसी डिमांड

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!