AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Pandit Pradeep Mishra: दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान शनिवार को आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि टेंट हाउस संचालक ने पंडाल उखाड़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया और कथा को जारी रखवाया। पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया।
आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच रोजना रात में पैसों के लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। शुक्रवार की रात भी इसी तरह डोम उखाड़ने को लेकर बात हुई। बाद में इसे किसी तरह रोक लिया गया। शनिवार को सुबह से ही समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर फिर विवाद हुआ।
जिसके बाद टेंट हाउस वाले डोम उखाड़ने पहुंच गए। मौके पर तैनात एएसपी पद्मश्री, हेम प्रकाश नायक ने मोर्चा संभाला और टेंट उखाड़ने से रोक दिया। कथा को सुचारू रूप से संचालित करवाया।
नगपुरा में 17 से 21 दिसंबर तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार रात को टेंट हाउस संचालक और आयोजन समिति के बीच भुगतान को लेकर विवाद सामने आया। टेंट लगाने वालों का कहना था कि तय समय पर उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे ट्रांसपोर्ट और मजदूरी का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि कथा शुरू होने के बाद किसी भी हालत में टेंट नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि इससे भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और फिलहाल टेंट हटाने पर रोक लगा दी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
20 Dec 2025 05:11 pm
Published on:
20 Dec 2025 05:10 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।