5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई, Jun 05, 2026

School Fees Hike: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी, 460 से बढ़कर 800 पहुंची

ChhattisgarhNews: Chhattisgarh News : सरकारी स्कूलों में फीस बढ़ने से कई परिजन परेशान हो रहे है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की चिंता बढ़ गई है /

School Fees Hike

सरकारी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी (Photo Patrika)

School Fees Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। दुर्ग जिले में इस सत्र 2026-27 से शुल्क दोगुने से भी ज्यादा कर दी गई है। हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के फीस में अप्रत्याशित वृद्धि ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कई परिवारों का कहना है कि बढ़ी हुई फीस के चलते बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शिक्षा के अधिकार और समान अवसर की बात करने वाली व्यवस्था में यह फैसला अब बहस का विषय बन गया है।

School Fees Hike: 460 की जगह अब 800

पहले नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क, अंकसूची तथा प्रैक्टिकल के लिए 460 रुपए देने पड़ते थे, अब उन्हें 800 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह नामांकन शुल्क पहले 80 रुपए लिया जाता था। अब विद्यार्थियों को 200 रुपए जमा करने होंगे। अतिरिक्त विषय चयन पर भी शुल्क में इजाफा किया गया है। पहले अतिरिक्त विषय पर 110 रुपए लिए जाने का प्रावधान था, इसमें दोगुनी से ज्यादा वृद्धि करते हुए अब 250 रुपए लिया जाएगा।

जारी आदेश में कहा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव पुष्पा साहू द्वारा 2 फरवरी 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि वित्त समिति की 14 अक्टूबर 2025 की बैठक एवं 23 दिसंबर 2025 की कार्यपालिका समिति की बैठक में हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा शुल्क नए सिरे से निर्धारित किया गया है। इसे शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

280 की जगह 400

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के फीस वृद्धि का आदेश पालकों के लिए एक बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। एक विषय द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा कसम से पहले 280 रुपए निर्धारित था जिसे अब 400 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह दो विषय द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा का शुल्क 340 रुपए की जगह 600 रुपए किया गया है।

1230 रुपए की जगह 1600

संपूर्ण विषय हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1230 रुपए की जगह 1600 रुपए लिए जाएंगे। स्वाध्यायी एक विषय 280 रुपए की जगह 500 रुपए, स्वाध्यायी दो विषय 340 रुपए की जगह 600 रुपए, ग्राह्यता शुल्क 310 रुपए की जगह 500 रुपए, परीक्षा केंद्र परिवर्तन 240 रुपए की जगह 400 रुपए लिए जाएंगे।

विशेष विलंब शुल्क अब 2000 रुपए

विषय माध्यम / संकाय परिवर्तन प्रति विषय 200 रुपए की जगह 400 रुपए लिए जाएंगे। स्वाध्यायी के छात्रों हेतु अग्रेशन संस्थाओं को देय शुल्क 60 रुपए की जगह 70 रुपए, प्रवेश पत्र द्वितीय प्रति यथावत 80 रुपए, विलंब शुल्क स्वाध्यायी 770 रुपए की जगह 1000 रुपए लिए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं विशेष विलंब शुल्क 1540 रुपए की जगह 2000 रुपए रखा गया है।

पंजीयन शुल्क अब 2000 रुपए

स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन तथा बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन तथा अनुमति शुल्क सहित अब 2000 रुपए लिए जाएंगे। इसके पहले यह 1540 रुपए था। छत्तीसगढ़ राज्य के एससी/एसटी छात्रों के लिए पंजीयन तथा अनुमति शुल्क 560रुपए के बजाय 800 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र शुल्क नियमित/स्वाध्यायी 80 रुपए के बजाय 150 रुपए तथा नियमित आवेदन पत्र निर्धारित समय में जमा नहीं करने पर प्रति परीक्षा 31 दिसंबर तक 1540 रुपए के बजाय 2000 रुपए लिया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें