16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CISF कैंप में सनसनी… पार्किंग एरिया में लटका मिला जवान का शव, पास से एक सादा कागज भी हुआ बरामद

CISF Jawan Suicide: CISF आरटीसी कैंप में 27 वर्षीय जवान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान किडनी की बीमारी से परेशान बताया जा रहा है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
CISF जवान ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)

CISF जवान ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)

CISF Jawan Suicide: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में स्थित CISF आरटीसी कैंप में तैनात 27 वर्षीय जवान मुकेश सिंह ने गुरुवार देर रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव कैंप परिसर में साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग एरिया में लटका हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया।

CISF Jawan Suicide: आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं

सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार मुकेश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी थे। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से परेशान थे और संभवतः इसी कारण मानसिक तनाव में थे।

घटना की असली वजह की जांच में जुटी पुलिस

CISF Jawan Suicide: घटनास्थल से एक सादा कागज भी बरामद हुआ है, जिस पर उनके भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। पुलिस इसे मामले में अहम सुराग मानकर जांच कर रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है और जवान के सहकर्मियों व कैंप स्टाफ से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!