
If ineligible students are issued admit cards, the heads of the institutions will face consequences.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं का बिगुल बजा दिया है। बोर्ड ने उच्च माध्यमिक (12वीं), वरिष्ठ उपाध्याय, माध्यमिक (10वीं), प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमित विद्यार्थियों को उनके स्कूल प्रधान और स्वयंपाठी (प्राइवेट) विद्यार्थियों को उनके अग्रेषण अधिकारी ही आईडी-पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर वितरित करेंगे। छात्र सीधे वेबसाइट से इसे डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि जिन छात्रों का नाम स्कूल से पृथक है, उपस्थिति कम है, या किसी अन्य कारण से डिटेन किया गया है, उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएं। यदि तकनीकी गलती से ऐसे छात्रों के प्रवेश पत्र अपलोड हो भी गए हैं, तो स्कूल प्रधान उन्हें अपने स्तर पर रोक लें। अक्सर प्रवेश पत्रों में फोटो की गड़बड़ी सामने आती है। बोर्ड ने राहत दी है कि यदि किसी परीक्षार्थी का फोटो मुद्रित नहीं है, अस्पष्ट है या गलत है, तो शाला प्रधान सही फोटो लगाकर उसे प्रमाणित कर छात्र को दे सकते हैं। इसकी सूचना बोर्ड को भेजनी होगी। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में 5 फरवरी से कंट्रोल रूम शुरू होगा। यह सुबह 6 बजे से काम करना शुरू करेगा और 11 मार्च तक चौबीसों घंटे चालू रहेगा।
किसी भी शिकायत या समस्या के लिए छात्र और अभिभावक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए फोन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।
Published on:
04 Feb 2026 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
