3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से, टाइम टेबल जारी

दो पारियों में होगा आयोजन, 19 मार्च को समाप्त होंगी परीक्षाएं; रविवार को रहेगा अवकाश राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम (टाइम टेबल) जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग की […]

2 min read
Google source verification
Annual examinations for classes 9th and 11th will begin from March 7th; the timetable has been released.

Annual examinations for classes 9th and 11th will begin from March 7th; the timetable has been released.

दो पारियों में होगा आयोजन, 19 मार्च को समाप्त होंगी परीक्षाएं; रविवार को रहेगा अवकाश

राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम (टाइम टेबल) जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी समय विभाग-चक्र के अनुसार, परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पारी सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1 बजे से शाम 4:15 बजे तक रहेगी।

गणित और अंग्रेजी के पेपर दोपहर की पारी में

कक्षा 9 के मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान की परीक्षाएं द्वितीय पारी (दोपहर) में रखी गई हैं। वहीं, कक्षा 11 के विषय दोनों पारियों में विभाजित हैं। 8 मार्च और 15 मार्च को रविवार होने के कारण परीक्षा का अवकाश रहेगा।

प्रमुख विषयों का कार्यक्रम (कक्षा 9)

  • 07 मार्च: अंग्रेजी
  • 09 मार्च: हिंदी
  • 10 मार्च: गणित
  • 11 मार्च: सामाजिक विज्ञान
  • 13 मार्च: विज्ञान
  • 16 मार्च: सूचना प्रौद्योगिकी

कक्षा 11 के प्रमुख पेपर

  • 07 मार्च: आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (प्रथम पारी)
  • 09 मार्च: अंग्रेजी अनिवार्य (द्वितीय पारी)
  • 10 मार्च: हिंदी अनिवार्य (द्वितीय पारी)
  • 11 मार्च: भौतिक विज्ञान / राजनीति विज्ञान / लेखाशास्त्र (द्वितीय पारी)
  • 14 मार्च: हिंदी साहित्य / भौतिक विज्ञान (प्रथम पारी - विषय वार अलग-अलग)
  • 16 मार्च: रसायन विज्ञान / इतिहास / व्यवसायिक अध्ययन (प्रथम पारी)

संस्था प्रधानों के लिए विशेष निर्देश

विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। प्रश्न पत्र खोलने से पूर्व परीक्षा कार्यक्रम से मिलान करना अनिवार्य होगा। यदि राज्य सरकार की ओर से परीक्षा अवधि में कोई आकस्मिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो उस दिन की परीक्षा, परीक्षा समाप्ति के बाद आगामी कार्य दिवस पर आयोजित होगी।

जीवन कौशल (कक्षा 11): कक्षा 11 में 'जीवन कौशल' विषय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी। इसका मूल्यांकन सतत मूल्यांकन (30 अंक), प्रोजेक्ट (30 अंक) और वार्षिक लिखित परीक्षा (40 अंक) के आधार पर विद्यालय स्तर पर होगा।