
Illegal garnet mining raided, two separator machines and two tractors seized
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव के पास कोटडी थाना पुलिस ने अवैध गार्नेट खनन के खिलाफ मंगलवार देर रात दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो सेपरेटर मशीनें एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए, वहीं मौके से एक युवक को डिटेन किया गया। कोटडी थाने के सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटडी पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार डाबरिया एवं थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन भी अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से ज्ञानचंद पुत्र शंकर लाल बलाई निवासी खटाना का खेड़ा को डिटेन किया गया। दबिश के दौरान जब्त मशीनों व ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करवाया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। लगातार तीसरे दिन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंपमच गया है।
Published on:
04 Feb 2026 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
