28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

motivational Story: शरीर पहियों पर, पर हौसले बादलों के पार, दुर्लभ योद्धा जिसने दर्द को ही बना लिया अपनी ताकत

Rare Disease Warrior: अक्सर हम छोटी-छोटी परेशानियों में टूट जाते हैं, लेकिन भीलवाड़ा के विनोद चौधरी की कहानी हमें सिखाती है कि जब शरीर साथ छोड़ दे, तब आत्मा को कैसे जगाया जाता है। विनोद के लिए 'दुर्लभ' शब्द का मतलब कमजोरी नहीं, बल्कि 'अनमोल' होना है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित विनोद चौधरी, पत्रिका फोटो

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित विनोद चौधरी, पत्रिका फोटो

Rare Disease Warrior: अक्सर हम छोटी-छोटी परेशानियों में टूट जाते हैं, लेकिन भीलवाड़ा के विनोद चौधरी की कहानी हमें सिखाती है कि जब शरीर साथ छोड़ दे, तब आत्मा को कैसे जगाया जाता है। विनोद के लिए 'दुर्लभ' शब्द का मतलब कमजोरी नहीं, बल्कि 'अनमोल' होना है। विश्व दुर्लभ रोग दिवस पर पत्रिका को विनोद ने बताया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी बीमारी सुनने में जितनी वैज्ञानिक लगती है, जीने में उतनी ही दर्दनाक है।

यह एक ऐसी स्थिति है जहां इंसान का अपना ही शरीर धीरे-धीरे उसका साथ छोड़ देता है। मांसपेशियां गलने लगती हैं, सांसें भारी होने लगती हैं और दौड़ता-भागता जीवन अचानक एक व्हीलचेयर की चारदीवारी में सिमट जाता है। लेकिन विनोद ने चारदीवारी को अपनी कैद नहीं, बल्कि अपना कमांड सेंटर' बना लिया। आज वे व्हीलचेयर पर बैठकर हार का शोक नहीं मनाते, बल्कि उन हजारों लोगों के लिए उम्मीद की मशाल जला रहे हैं जो दुर्लभ बीमारियों के अंधेरे में खो गए हैं।

बीमारी कोई सजा नहीं

विनोद चौधरी के शब्दों में एक अजब सी चमक है। वे कहते हैं कि "मुझे गर्व है कि भगवान ने मुझे 'दुर्लभ' बनाया। आखिर दुर्लभ वही तो होता है, जिसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा न हो। यह बीमारी मेरे लिए कोई सजा नहीं, बल्कि एक हर दिन लड़ी जाने वाली जंग है, और मैं इस जंग का मुस्कुराता हुआ सिपाही हूं।

विनोद का सबसे बड़ा दर्द उन मासूम बच्चों के लिए है जो इस बीमारी के कारण अपना बचपन खेल के मैदानों में नहीं बिता पाते। उन्होंने अपनी जिंदगी का एक मकसद बना लिया है कि उन बच्चों और परिवारों का सहारा बनना। वे 'दुर्लभ रोगी जागरूकता अभियान' के जरिए घर-घर जाकर यह संदेश फैला रहे हैं कि शरीर सीमित हो सकता है, लेकिन सपने नहीं।

दया नहीं, चाहिए सम्मान का हक

अक्सर समाज दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को 'बेचारा' समझकर दया की नजर से देखता है। विनोद इसी सोच को बदलना चाहते हैं। उनकी समाज और सरकार से एक ही गुहार है कि हमें दया की भीख नहीं, इलाज का अधिकार चाहिए। हॉस्पिटलों में हमारे लिए सस्ती दवाएं और पुनर्वास की जगह हो।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!