11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara: बुजुर्ग ने भरे मंच से किया सवाल तो बीजेपी विधायक ने हाथ पर लिखकर दी ‘गारंटी’, लोग हो गए हैरान

भीलवाड़ा में लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा को एक बुजुर्ग ने मंच से ही काम को लेकर टोक दिया। जवाब में विधायक ने बुजुर्ग की हथेली पर लिखकर एक साल में पुल निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
MLA Gopichand Meena, MLA Gopichand Meena viral news, bridge construction, Bhilwara news, viral news

विधायक ने दी गारंटी। फोटो- पत्रिका

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा से एक बुजुर्ग ने भरे मंच पर बेबाकी से कहा, 'साहब, आश्वासन तो हर नेता देता है लेकिन काम कोई नहीं करता।' इस पर मीणा ने भी अनोखे अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने उसी समय अपनी जेब से पेन निकाला और बुजुर्ग की हथेली पर लिख दिया, 'एक वर्ष में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।' यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। मौका जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांटी क्षेत्र में आयोजित एक भव्य लोकार्पण समारोह का था। विधायक गोपीचंद मीणा यहां करोड़ों रुपए की लागत से हुए 10 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे थे।

मंच पर पहुंचे थे बुजुर्ग

इसी दौरान कांटी-घेवरिया खाल पर लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण की मांग को लेकर बुजुर्ग रामेश्वर लाल सेन मंच पर पहुंच गए। बुजुर्ग के चेहरे पर व्यवस्था के प्रति अविश्वास झलक रहा था, जिसे विधायक ने अपनी इस 'लिखित गारंटी' से भरोसे में बदलने का प्रयास किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मीणा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'पांच वर्ष तक कांग्रेस सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने और सेटिंग करने में लगी रही। कांटी-घेवरिया की पुलिया अब भी अधूरी है, क्योंकि आमजन का काम उनकी प्राथमिकता में कभी था ही नहीं।'