14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्तिभाव से मनाया गया मुनि सुव्रतनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव

जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व शनिवार को शहर के सभी दिगबंर जैन मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। सम्मेद शिखर से निर्वाण प्राप्त करने वाले प्रभु के इस महोत्सव में अभिषेक, विशेष पूजा, सामूहिक आरती और निर्वाण लाडू अर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयकारों से मंदिर […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Muni Suvratnath Bhagwan's Moksha Kalyanak festival was celebrated with devotion.

Muni Suvratnath Bhagwan's Moksha Kalyanak festival was celebrated with devotion.

जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व शनिवार को शहर के सभी दिगबंर जैन मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। सम्मेद शिखर से निर्वाण प्राप्त करने वाले प्रभु के इस महोत्सव में अभिषेक, विशेष पूजा, सामूहिक आरती और निर्वाण लाडू अर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा, और भक्ति-संगीत के बीच पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने प्रभु को निर्वाण लाडू अर्पित कर आत्म-कल्याण की कामना की। मिश्रीलाल अग्रवाल ने बताया कि भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जीवन और यह पर्व अहिंसा, त्याग, और आत्मसंयम का संदेश देता है। यह पर्व भगवान मुनिसुव्रतनाथ के 30 हजार वर्ष की आयु के बाद मोक्ष प्राप्ति की स्मृति में मनाया जाता है।

भगवान मुनिसुव्रतनाथ पर अभिषेक व शांतिधारा महावीर पहाडि़या, आदिनाथ भगवान के कैलाशचंद पाटनी तथा अन्य प्रतिमाओं पर सुरेश लुहाडि़या, निहालचंद ललित अजमेरा ने शांतिधारा की। महेंद्र सेठी व सुरेन्द्र गोधा ने बताया कि अभिषेक पूजन के बाद देव, शास्त्र गुरु, भगवान मुनिसुव्रत नाथ की पूजा करके निर्वाण कांड का पाठ किया गया। भगवान के जयकारों के बीच लाढू चढ़ाए गए। शाम को भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया इसमें 48 दीपक जलाकर आरती की गई।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!