10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा से वंचित नेहरू विहार: 6-7 सेक्टर में सैकड़ों परिवार, पर बच्चों के लिए एक सरकारी स्कूल नहीं

शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है, नई कॉलोनियां बस रही हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब भी बरकरार है। शहर के प्रमुख रिहायशी इलाके नेहरू विहार और तिलक नगर आवासीय योजना से जुड़े क्षेत्र की यही कहानी है। यहां 6 से 7 सेक्टरों में सैकड़ों परिवार निवास करते हैं, लेकिन विडंबना है […]

2 min read
Google source verification
Nehru Vihar lacks educational facilities: Hundreds of families live in sectors 6 and 7, but there is no government school for the children.

Nehru Vihar lacks educational facilities: Hundreds of families live in sectors 6 and 7, but there is no government school for the children.

  • निजी स्कूलों की महंगी फीस भरने को मजबूर अभिभावक
  • पत्रिका जनमंच'' के जरिए उठाई 12वीं तक का स्कूल खोलने की मांग

शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है, नई कॉलोनियां बस रही हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब भी बरकरार है। शहर के प्रमुख रिहायशी इलाके नेहरू विहार और तिलक नगर आवासीय योजना से जुड़े क्षेत्र की यही कहानी है। यहां 6 से 7 सेक्टरों में सैकड़ों परिवार निवास करते हैं, लेकिन विडंबना है कि इस पूरे इलाके में बच्चों के लिए एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है।

सरकारी स्कूल नहीं होने का खामियाजा यहां के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावक नहीं चाहते हुए भी अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने और भारी-भरकम फीस चुकाने को मजबूर हैं। इसी दर्द को बयां करते हुए क्षेत्रवासियों ने ''राजस्थान पत्रिका जनमंच'' के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई है।

बापूनगर और सुभाष नगर की तर्ज पर मिले सुविधा

नेहरू विहार क्षेत्रवासियों (सेक्टर 12 से 16 व अन्य) का कहना है कि शहर के अन्य इलाकों जैसे बापू नगर, सुभाष नगर और राजेंद्र मार्ग में जिस तरह सर्वसुविधायुक्त सरकारी विद्यालय संचालित हैं, वैसी ही सुविधा नेहरू विहार को भी मिलनी चाहिए।

मांग: तीनों संकायों के साथ खुले 12वीं का स्कूल

प्रशांत चतुर्वेदी और समस्त क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि यहां केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि 12वीं स्तर सीनियर सेकेंडरी का विद्यालय खोला जाए। स्कूल में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय शुरू किए जाएं ताकि हर रुचि के विद्यार्थी को मौका मिले। वही ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को भी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।

सरकार प्रस्ताव लेकर दे राहत

क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार से विशेष आग्रह किया है कि आगामी बजट में नेहरू विहार में सरकारी स्कूल खोलने के प्रस्ताव को शामिल किया जाए। पत्र में लिखा गया है कि यदि बजट में इसकी घोषणा होती है, तो यह सैकड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत होगी और शिक्षा का अधिकार सही मायने में धरातल पर उतरेगा।

12वीं तक का स्कूल करे स्वीकृत

प्रशांत चतुर्वेदी का कहना है कि नेहरू विहार जोन काफी बड़ा है और यहाँ आबादी का घनत्व लगातार बढ़ रहा है। सरकारी स्कूल के अभाव में बच्चों को दूरदराज जाना पड़ता है या महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि सरकार इसी सत्र या आगामी बजट में यहाँ 12वीं तक का स्कूल स्वीकृत करे। ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।