AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के बागौर थाना क्षेत्र के लेसवा गांव में सरकारी स्कूल में हंगामा हुआ। स्कूल के उप प्रधानाचार्य रणवीर सैनी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि उप प्रधानाचार्य रणवीर बच्चों को सनातन धर्म के खिलाफ भड़काते थे। वे बच्चों को मंदिर न जाने और मूर्ति पूजा न करने की कहते थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक कक्षा में देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता से बच्चों की सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और विद्यालय का शिक्षण वातावरण दूषित हो रहा है।
अभिभावकों का कहना था कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं, न कि धार्मिक अपमान सहने के लिए। प्रदर्शन के वक्त आरोपी शिक्षक विद्यालय में मौजूद था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। शिक्षक को पुलिस डिटेन कर थाने ले गई।
ग्रामीणों ने उप प्रधानाचार्य रणवीर सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता फैलाने और धार्मिक देवी-देवताओं के नाम पर भड़काने व बच्चे को चोटी रखने पर उसे मुंडवाने और मूर्तियां खंडित करने जैसे बातों पर भड़काने पर पुलिस कार्यवाही करें।
इस मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण नागर ने कहा कि मेरे को ग्रामीणों की सूचना ओर प्रधानाचार्य की सूचना पर लेसवा स्कूल पहुंचा। तब तक उप प्रधानाचार्य रणवीर सैनी को पुलिस ले जा चुकी थी। मौके पर जानकारी पर उप प्रधानाचार्य रणवीर सैनी और प्रधानाचार्य श्यामलाल सेन को एपीओ कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
13 Sept 2025 07:14 am
Published on:
12 Sept 2025 07:50 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।