13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के भीलवाड़ा में शराब समझकर पीया एसिड, 3 महिला सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Bhilwara Acid Drinking Tragedy: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शराब समझकर एसिड पीने से तीन महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Poisoning incident Rajasthan

भीलवाड़ा में चार लोगों की मौत के बाद पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस। फोटो: पत्रिका

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गंगापुर कस्बे में शादी समारोह में साफ-सफाई के लिए बुलाए गए कुछ लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने के बाद तीन ​महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में चारों मृतकों ने 3 दिन पहले एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का ठेके पर लिया था। जहां से ये लोग बर्तन धोने का तरल पदार्थ अपने साथ ले गए। घर पर पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात तरल पदार्थ को शराब समझकर पी लिया।

अस्पताल में गई जान

तबीयत बिगड़ने के बाद चारों को गंगापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उपचार के दौरान गंभीर घायल युवक की भी मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान रतन पुत्र मसरिया कंजर निवासी माधोपुर, सुशीला देवी, जमनी देवी पत्नी शंकर कंजर और बदामी देवी कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मौके पर पहुंचे कलक्टर और एसपी

घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर पूरे मामले की जानकारी ली। इस घटना से पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां से एसिड खरीदा गया, उस दुकान पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शादी समारोह से लाए थे फ्यूल

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आलोली गांव में 9 और 10 जनवरी शादी समारोह का आयोजन हुआ था। जहां पर ये लोग गए हुए थे और वहां से खाना गर्म करने वाला फ्यूल साथ लेकर आए। जिसे शराब समझकर पीने से इनकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से विस्तृत जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये फ्यूल कहां से आया और किस काम में इसका इस्तेमाल होता है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!