4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहाजपुर कस्बा अब कहलाएगा यज्ञपुर?, विधानसभा में गूंजा नाम परिवर्तन का मुद्दा

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे का नाम बदलकर उसके प्राचीन और ऐतिहासिक नाम यज्ञपुर करने की मांग अब विधानसभा के पटल तक पहुंच गई है। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने 16वीं विधानसभा के सत्र के दौरान पुरजोर तरीके से यह मुद्दा उठाया और सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कस्बे का नामकरण पुनः ‘यज्ञपुर’ […]

2 min read
Google source verification
Will Jahazpur town now be called Yagyapur? The issue of name change echoed in the Assembly.

Will Jahazpur town now be called Yagyapur? The issue of name change echoed in the Assembly.

  • विधायक मीणा ने ऐतिहासिक तथ्यों का दिया हवाला
  • कलक्टर की रिपोर्ट में भी मिले सकारात्मक संकेत

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे का नाम बदलकर उसके प्राचीन और ऐतिहासिक नाम यज्ञपुर करने की मांग अब विधानसभा के पटल तक पहुंच गई है। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने 16वीं विधानसभा के सत्र के दौरान पुरजोर तरीके से यह मुद्दा उठाया और सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कस्बे का नामकरण पुनः 'यज्ञपुर' करने की मांग की। विधायक मीणा ने सदन में ऐतिहासिक तथ्यों को रखते हुए बताया कि महाभारत काल में जहाजपुर क्षेत्र का नाम यज्ञपुर था। इसके प्रमाण कई धार्मिक ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलते हैं।

नगरपालिका से लेकर कलक्ट्रेट तक सहमति

नाम परिवर्तन की यह मुहिम केवल जुबानी नहीं है, बल्कि इसे प्रशासनिक स्तर पर भी मजबूती मिल चुकी है। जहाजपुर नगरपालिका की बोर्ड बैठक में जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का प्रस्ताव रखा था। इस पर सभी पार्षदों ने एक मत होकर अपनी सहमति प्रदान की है। मीणा की ओर से लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में भीलवाड़ा कलक्टर ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। कलक्टर ने 3 दिसंबर 2025 को शासन उप सचिव को प्रेषित अपने पत्र में तथ्यात्मक टिप्पणी के साथ नाम परिवर्तन के पक्ष में रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है।

जनभावनाओं का हो सम्मान

विधायक ने सरकार से कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से अपने कस्बे का नाम यज्ञपुर करने की मांग कर रही है। चूंकि अब स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन की रिपोर्ट भी सकारात्मक है, इसलिए सरकार को शीघ्र अधिसूचना जारी कर ऐतिहासिक भूल को सुधारना चाहिए।

इतिहास महाभारत काल से

जहाजपुर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। यहां राजा जनमेजय ने नागयज्ञ किया था, इसलिए इसे यज्ञपुर कहा जाता था। जनता की मांग और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मैंने विधानसभा में नाम परिवर्तन की मांग रखी। हमें उम्मीद है सरकार जल्द ही इस पर मुहर लगाएगी।

- गोपीचंद मीणा, विधायक, जहाजपुर