28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में संत समाज बोला- अब होगी आर-पार की लड़ाई, 16 मार्च को बड़ा आंदोलन

MP News: संत समाज ने 16 मार्च से बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया। महापंचायत में रही कैबिनेट मंत्री के भाई और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
saints announced big protest from 16 march in bhind mahapanchayat mp news

saints announced big protest from 16 march (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के भिण्ड के मेहगांव में स्थित सर्किट हाउस में हनुमान मंदिर पर हुई महापंचायत में संत समाज ने 16 मार्च से आंदोलन करने घोषणा की है। संतों के साथ कई दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और संगठनों के सदस्य बरेठा टोल को अनिश्चित काल के लिए बंद करेंगे। होली के बाद गांव-गांव पहुंचकर जनता से सहयोग मांगा जाएगा। संत समाज के जिलाध्यक्ष कालीदास महाराज ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार होगी।

महापंचायत में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के भाई रमेश शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील भदौरिया, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रामअवतार चच्चू, कांग्रेस नेता राहुल सिंह भदौरिया, संदीप मिश्रा के साथ करणी सेना सहित जनहित पार्टी और कई संगठनों के पदाधिकारियों ने चर्चा की। सुबह 11 बजे से पांच घंटे चली महापंचायत में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संतों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।

500 करोड़ की वसूली

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष धर्मेद्र पिंकी भदौरिया ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टोल कंपनी पूरा पैसा (500 करोड़) वसूल कर चुकी है। जबकि अनुबंध 130 करोड़ रुपए का था। टोल कंपनी के मालिक भाजपा सांसद है, जिनकी केंद्र तक पहुंच है। टोल कंपनी का अनुबंध भी गलत तरीके से बढ़ाया गया है, ताकि पीएनसी को अतरिक्त लाभ पहुंचाया जा सके। कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया ने कहा संतों का जो आदेश होगा उसके हम में मिल रहीसा बता दो कोदाला टोल बंद करना है।

सरकारें शांति से बात नहीं मानेंगी। इन हत्याओं को रोकने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़नी पड़ेगी। वहीं पूर्व जप अध्यक्ष सुनील सिंह भदौरिया ने कहा कि संतों का जो भी आदेश होगा, उसमें हम शामिल है। कांग्रेस नेताओं के साथ जनहित पार्टी ने भी पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संत कालीदास ने कहा कि 16 मार्च से टोल बंद करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर भी यह निर्णय लिया है।

एनएचएआई के जीएम ने संतों से बात की

पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील भदौरिया ने एनएचएआई के जीएम से फोन पर बात की। संत कालीदास से बात कर जीएम ने फोन पर अप्रेल माह में अधिग्रहण करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के भाई रमेश शुक्ला भी महापंचायत में शामिल हुए, लेकिन जब पंचायत में आरोप प्रत्यारोप लगे तो शुक्ला संतों के आंदोलन को समर्थन देते हुए चले गए। (MP News)

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!