17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्जरी वाहन से आए चोर, तीन कॉलोनी के पांच घरों को बनाया निशाना

चोरों ने वाटरवक्र्स और नाबादा में असफल होने के बाद शास्त्री नगर ए-ब्लॉक को निशाने पर लिया। यहां शैलेंद्र शुक्ला के सूने घर को निशाने पर लिया। शुक्ला के पिता लंबे समय से कोमा में हैं और नोएडा में उपचार चल रहा है, इसलिए घर सूना था। हालांकि पड़ोसी सूनील शर्मा घर में सोते हैं, लेकिन वारदात वाले दिन वे भांजे की शादी में व्यस्त होने से नहीं पहुंच पाए, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ किए।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
bhind news

भिण्ड. चोरों ने सोमवार रात तीन मोहल्लों में पांच घरों के ताले चटकाए। चार जगह तो लोग जाग गए और हलचल सुनकर चोर भाग गए, लेकिन शास्त्री नगर ए-ब्लॉक से जेवर सहित कीमती सामान चुरा ले गए हैं। चोर जीप से भागने की फिराक में थे तभी डायल 112 की गाडी पहुंच गई। पुलिस को देख चोर जीप छोडकऱ मौके से फरार हो गए। जीप पर इंदौर की नंबर प्लेट लगी थी जो कि फर्जी निकली। पुलिस की जांच पड़ताल में यह यूपी की हो सकती है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पहली वारदात नबादा बाग में

चोरों ने सबसे पहले नबादा बाग में रमा हाल नबादा बाग निवासी चंद्रकांत शर्मा पुत्र रामदुलारे शर्मा के घर को निशाने पर लिया। वे 15 दिन से गांव में थे। भाई करुणाकर शर्मा ने देखा कि चोर ताला काट रहे हैं तो आवाज दी, जिससे चोर वाहन स्टार्ट कर भाग गए। उसके बाद उन्हेांने अपने भाई को सूचना कर गांव से बुलाया।
दूसरी घटना वाटरवक्र्स पर टैगोर स्कूल के पीछे की है। जहां नगरपालिका के पूर्व लेखापाल विपिन शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा के घर को निशाने पर लिया। मकान मालिक किसी काम से ग्वालियर गए हुए थे। घर सूना था और बाहर से ताला लगा था, चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर ताले तोडऩे लगे। तभी पड़ोसी आवाज सुनकर जाग गए और हलचल हुई तो चोर वाहन में बैठकर भाग गए। पड़ोसी संतोष शर्मा ने चोरों को घर से निकलते देख लिया है, एक ताला काटा है।

तीसरी घटना सुंदर शर्मा पुत्र शंकरस्वरूप शर्मा के घर को निशाने पर लिया। यहां तीन ताले तोड़े, परिवार के लोग नोएडा में रहते हैं, घर सूना था। चोरों ने ताले चटकाए और चोरी का प्रयास किया। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कितना सामान गया, लेकिन घर में सामान बिखरा पड़ा है। भतीजे अमन शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

गलती से पहुंची पुलिस

शुक्ला के पीछे वाली गली में चोरों ने कमलेश भारद्वाज पुत्र भजनलाल भारद्वाज के मकान का मेन गेट का ताला तोडकऱ अंदर प्रवेश किया। परिवार के लोग अहमदाबाद में रहते हैं, जिससे घर सूना था, अभी यह नहीं पता चला है कि कितना सामान चोरी हुआ है। शुक्ला के मकान से चोरी कर निकलते समय पुलिस पहुंच गई। दरअसल एक गली पहले भारद्वाज के यहां चोरी की यहां लोगों ने डायल 112 को सूचना दे दी थी। पुलिस उस गली में जाने के बजाए शुक्ला के मकान वाली गली में पहुंच गई। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती उससे पहले ही चोर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जीप की जांच पड़ताल की तो उसमें कुछ ताले टूटे मिले और कुछ कपड़े भी मिले हैं। चोरों की संख्या पांच बताई गई है।

दो वारदात शास्त्री नगर ए ब्लॉक में

चोरों ने वाटरवक्र्स और नाबादा में असफल होने के बाद शास्त्री नगर ए-ब्लॉक को निशाने पर लिया। यहां शैलेंद्र शुक्ला के सूने घर को निशाने पर लिया। शुक्ला के पिता लंबे समय से कोमा में हैं और नोएडा में उपचार चल रहा है, इसलिए घर सूना था। हालांकि पड़ोसी सूनील शर्मा घर में सोते हैं, लेकिन वारदात वाले दिन वे भांजे की शादी में व्यस्त होने से नहीं पहुंच पाए, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ किए। सूचना मिलते ही घर पहुंचे शुक्ला ने पुलिस को आवेदन दिया है, जिसमें 70 हजार रुपए नकद, एक सोने की जंजीर दो ताला वजनी, दो सोने की अंगूठी एवं कीमती वस्त्र चोरी होना बताया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!