Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

आकांक्षा दुबे के निधन के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मचाई खलबली, कहा- लड़कियों को समझना चाहिए कि वो इस्तेमाल हो रही हैं…

Rani Chatterjee on Akanksha Dubey Suicide: रानी भोजपुरी सिनेमा की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिसे अपनी फिल्म हिट कराने के लिए किसी बड़े स्टार की जरूरत नहीं है। हाल ही में उन्होने आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दुख जताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है और लड़कियों को कुछ सलाह भी दी है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

Mar 27, 2023

Bhojpuri actress Rani Chatterjee shared post on Instagram after Akanksha Dubey suicide
Bhojpuri actress Rani Chatterjee shared post on Instagram after Akanksha Dubey suicide

Rani Chatterjee on Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार (26 मार्च) को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उनका शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला था। आकांक्षा के सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। इस घटना से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई भोजपुरी स्टार्स के साथ-साथ उनके फैंस भी दुखी हैं। आकांक्षा दुबे को भोजपुरी के तमाम बड़े सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं, दूसरी तरफ आकांक्षा के सुसाइड के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट को देखकर फैन्स हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर रानी के इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है।


रानी ने लड़कियों को एक दूसरे की मदद करने के लिए कहा


रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री का खुलासा किया है। रानी ने लिखा, "जिंदा लोग रहने देते नहीं। बहुत तरह की बातें प्यार, मोहब्बत सब करेंगे। शादी के लिए चाहिए सीता मैया, खुद राम हो या ना हो। इनको चाहिए किसी को इतना भी नहीं करना चाहिए कि कोई मरने पे मजबूर हो जाए! अगर लड़कियां-लड़कियां दोस्त हैं तो भाई क्यों लड़ाई करवा देना कि अरे आपके बारे में गलत बोल रही थी। और हम सब बेवकूफी प्यार में इतना पागल की लड़ाई भी कर लेते हैं, क्योंकि हमें अपने प्यार पे भरोसा होता है। जब की ऐसे लोग बहुत ही नीच, और घटिया होते हैं। मेरी लड़कियों से प्रार्थना है कि एक दूसरे की पावर बनों, जैसे इनमें एकता है।"


रानी ने इंडस्ट्री में प्यार और धोखा को लेकर किया कमेंट


रानी ने अपने इंस्टा के अगले स्टोरी में लिखा, "सबको सब पता है पर कोई कुछ बोलेगा नहीं। क्योंकि सब एक थाली के बैगन हैं। लड़की सबको चाहिए अफेयर करना है, फिर उसी के साथ हर जगह दिखना है। जब उस लड़की पर आपका ठप्पा लगने लगे तो आपको उससे फिर दूर भागना है। क्योंकि फिर आपको कोई नई लड़की चाहिए। क्योंकि जिसको लेकर घूम रहे हो वो तो शादी करने के लिए बोल रही है। लड़कियों को ये समझना चाहिए कि इस्तेमाल हो रही हो। हमारी इंडस्ट्री में आदमी बहुत हैं, पर मर्द बहुत कम लोग हैं। #प्यारधोखा #सुसाइड।"


रानी ने लड़कियों को सावधान रहने के लिए कहा


आकांक्षा दुबे के निधन से रानी चटर्जी काफी दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक और स्टोरी शेयर करते हुए कहा, "लड़कियां खास कर जो भोजपुरी में काम करने आईं हैं, सावधान रहें। प्यार कोई नहीं करता है यहां। उनको चार गाना करना है आपके साथ, क्योंकि व्यू लाना है। आपके इमोशन की कोई कदर नहीं। चार गाने करने के बाद आप पुरानी हो जाएंगी और इनको फिर किसी नई की तलाश होगी! यहां सब बेकार है। एक दो को छोड़ दिया जाए तो सारे आदमी यहां किसी एक के साथ नहीं है। प्लीज सावधान रहें गर्ल्स।"


रानी ने लड़कियों को दी सलाह


इसके साथ ही रानी चैटर्जी ने लड़कियों को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा, "एक एक्ट्रेस और लड़की होने के नाते मैं यहीं कहूंगी कि जो आपके नसीब में होगा मिलेगा। मन दुखी कर के जिंदगी से हार जाना ठीक नहीं। मैंने 20 साल बिताए हैं यहां सिर्फ अपने आप के भरोसे पर। वरना सब ने तो कोशिश की ही थी मुझे हटाने की। पर जब नसीब में हो तो सब मिलता है, बस सबर होना चाहिए। #prayforakansha।"


रानी ने अपने दम पर बनाया भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम


बता दें, रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। उन्होंने मनोज तिवारी की फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से अपना डेब्यू किया था, जो फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके बाद रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में 'दामाद जी', 'बंधन टूटे ना', 'त्योहार', 'दिलजले', 'फूल बनल अंगार', 'गंगा यमुना सरस्वती' और 'धड़केला तोहरा नाम करेजवा में' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब रानी लीड एक्ट्रेस के तौर पर बिना किसी एक्टर के काम करती हैं और वे फिल्में चलती भी हैं।

यह भी पढ़ें: मौत के कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना, पवन सिंह के साथ आईं नजर

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar