4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियां मंदिर जाने के बहाने कहीं और… पवन सिंह ने होस्ट से ली चुटकी, दूसरी पत्नी पर कसा तंज!

Pawan Singh Video: पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी के सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के दौरान मंच पर उन्होंने एक महिला एंकर को मजाक में शादी के लिए प्रपोज कर दिया। साथ ही उन्होंने इस दौरान महिलाओं पर एक तंज भी कसा, जिसे लोग उनकी निजी जिंदगी से जोड़ रहे हैं। देखिए पूरी वीडियो...

3 min read
Google source verification
पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी के सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के दौरान मंच पर उन्होंने एक महिला एंकर को मजाक में शादी के लिए प्रपोज कर दिया। साथ ही उन्होंने इस दौरान महिलाओं पर एक तंज भी कसा, जिसे लोग उनकी निजी जिंदगी से जोड़ रहे हैं। देखिए पूरी वीडियो...

पवन सिंह का महिला होस्ट संग फ्लर्ट करते वीडियो वायरल

Pawan Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह अपनी गायकी और अदाकारी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। अक्सर अपनी पत्नियों के साथ विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाले पवन सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि पवन सिंह जल्द शादी तो नहीं करने वाले?

पवन सिंह ने होस्ट से किया फ्लर्ट (Pawan Singh Video)

पवन सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इवेंट के दौरान पवन सिंह स्टेज पर होस्ट से मजाक-मजाक में पूछते हैं कि क्या वह शादीशुदा हैं? जब होस्ट ने मना किया और कहा कि वह अभी अपने लिए लड़का देख रही हैं, तो पवन सिंह ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया। होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उनकी नजर में कोई अच्छा लड़का है?

इस पर पवन सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया, "आप खुद ही देख लीजिए, चुन लीजिए। मुझमें किस चीज की कमी है, वो बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, शायद बहुत सुंदर नहीं हूं, पर संस्कार पूरे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मैं 'टिकाऊ' हूं।" पवन ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि आज के फैशन के जमाने में चीजों की गारंटी नहीं, सिर्फ वारंटी होती है, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मैं टिकाऊ था, हूं और रहूंगा।

पवन से होस्ट ने भी किया मजाक (Pawan Singh Proposes To Female Host For Marriage On Stage)

पवन सिंह की इस बात पर होस्ट ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आजकल के लड़कों का कोई भरोसा नहीं है, जो सुबह 'हाय' कहते हैं और शाम को 'बाय' बोल देते हैं। होस्ट की इस बात को पकड़ते हुए पवन सिंह ने बातों ही बातों में एक बड़ा तंज कस दिया, जिसे लोग उनकी निजी जिंदगी और पुराने विवादों से जोड़कर देख रहे हैं।

पवन सिंंह ने लड़कियां के चीटिंग पर की बात (pawan singh proposes to female host)

पवन सिंह ने कहा कि सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि आजकल की महिलाएं भी चीट करती हैं। उन्होंने इशारों में कहा, "आजकल तो लड़कियां कहती हैं कि मंदिर जा रही हैं, लेकिन जाती कहीं और हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि रिश्तों में गलतियां सिर्फ एक तरफ से नहीं होतीं, लड़कियां भी बराबर की जिम्मेदार होती हैं।

पवन सिंह के बयान को दूसरी पत्नी से जोड़ रहे लोग

पवन सिंह का यह बेबाक अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग इसे उनकी पुरानी शादियों के कड़वे अनुभवों का नतीजा बता रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी और दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी उनका लंबा विवाद चला था। फिलहाल, पवन का यह 'फ्लर्टिंग' अंदाज इंटरनेट पर छाया हुआ है।