AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन में NDA को प्रचंड बहुमत मिली है। भाजपा स्टार प्रचारक और एक्टर पवन सिंह की धुआंधार रैली को इस बड़ी जीत में X-फैक्टर माना जा रहा है। लेकिन लोगों के मन में अब भी एक सवाल कांटे की तरह चुभ रहा है, आखिर क्यों बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में पावरस्टार मैदान में नहीं उतरे? तो चलिए अब आपको इसकी वजह भी बता देते हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरी थीं। शुरुआत में वह खूब सोशल मीडिया और खबरों में छाई रहीं, लेकिन नतीजा एक दम इसके उलट आया। काराकाट सीट से भाकपा-माले के अरुण सिंह ने बाजी मारते हुए 2836 वोटों से जीत दर्ज कर ली। हार के बाद ज्योति सिंह ने काराकाट की जनता के मत का समर्थन भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाकपा-माले के अरुण सिंह को बधाई भी दी।
ज्योति के इसी पोस्ट पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘दीदी आप घबराना मत आप हार के भी जीत गई हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘पता नहीं अच्छे लोग के साथ ऐसा क्यों होता है?’
NDA को बड़ी जीत दिलाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान, पवन सिंह ने धुआंधार रैली की। लेकिन एक बार भी उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह के लिए प्रचार नहीं किया।
बता दें इलेक्शन से पहले पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच खूब तनातनी देखने को मिली थी। कई मौकों पर दोनों ने एक-दूसरे पर खूब गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट में दोनों का तलाक केस भी चल रहा है, जिसका फैसला आना अभी बाकि है।
नामांकन दाखिल (Bihar Election 2025) के समय, जब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से सवाल पूछा गया कि आप चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्या? तब इस पर एक्टर ने कहा था कि हां मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। हालांकि उस दौरान सिंगर-एक्टर गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। तब इस बात की चर्चा थी कि पवन सिंह चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। लेकिन किसे पता था वह सिर्फ और सिर्फ फायर प्रचारक के रूप में उतरने वाले हैं। उस दौरान बीजेपी का ये मास्टर स्ट्रोक विपक्ष को समझ नहीं आया।
पवन सिंह के विधानसभा चुनाव न लड़ने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 24 अक्टूबर, 2025 को बड़ा खुलासा किया था, उन्होंने बताया कि पवन सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते वो सांसद लड़ना चाहते हैं, उन्हें आसनसोल से हमने ही टिकट दिलवाया था लेकिन उन्हें वहां से नहीं लड़ना था। अब आगे हम उनको सही जगह से चुनाव लड़वाएंगे।"
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Nov 2025 08:12 pm
Published on:
15 Nov 2025 07:55 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।