10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के होटल में खाना खाने से एकसाथ 80 लोग बीमार, जन्मदिन पार्टी पड़ी भारी

MP News: भोपाल में स्थित होटल पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। शिकायत के बाद टीम ने होटल से पनीर, मावा बाटी समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 10, 2026

80 People Suffer Food Poisoning After Eating food at a Hotel in bhopal mp news

80 People Suffer Food Poisoning After Eating food at a Hotel (फोटो- Freepik)

MP News: भोपाल में बच्चे के पहले जन्मदिन पर पार्टी एक परिवार पर होटल प्रबंधन की लापरवाही भारी पड़ गई। पार्टी में करीब 80 मेहमान शामिल हुए थे, जो फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए। इनमें से 80 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। इनमें बर्थडे बॉय एक साल का चारविक सिंह भी शामिल है। जिसका अब भी इलाज चल रहा है।

बच्चे की बर्थडे पार्टी में आए थे लोग, घर पहुंचे तो तबियत खराब

जानकारी के अनुसार विवेक सिंह निवासी कोलार ने अपने एक साल के बेटे चारविक सिंह के जन्मदिन की पार्टी वहीं के होटल में आयोजित की थी। रिश्तेदारों के साथ करीबियों को भी पार्टी में बुलाया था। जिनकी संख्या 80 के करीब थी। विवेक सिंह ने दावा किया कि होटल से खाना खाकर सभी घर निकल गए। तभी अचानक सभी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अधिकतर को पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त होने लगी। उनके बेटे चारविक की भी तबियत बिगड़ गई और उसे कोलार के एक निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा जहां वह भर्ती है। वहीं, अन्य की हालत ठीक है।

जो जहां है वहीं करा रहे हैं इलाज

विवेक सिंह ने बताया कि बर्थडे पार्टी में दूसरे शहर में रहने वाले मेरे सगे-संबधी आए थे। सभी को उल्टी और दस्त हो रही है। सभी को दवाइयां लेनी पड़ रही है, जो जहां है, वहीं उपचार करवा रहा है। बताया कि होटल के मैनेजर ने बातचीत करने के लिए मुझे बुलाया था, लेकिन मैंने इस लिए जाने से इनकार कर दिया। इस शिकायत पर होटल प्रबंधन से बात करने की कोशिश हुई पर संपर्क नहीं हुआ।

न्यू शिखा होटल से लिए सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग तीन दिन पहले शिकायत के आधार पर करोंद स्थित न्यू शिखा होटल (New Shikha Hotel) की जांच कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। शिखा होटल एंड रेस्टोरेंट से पनीर, मावा बाटी, पनीर की ग्रेवी, तुअर दाल, मसाले, चावल, बूंदी के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे हैं। (MP News)