AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

शकील खान। महिलाओं के मस्जिद में जाने लंबे समय से बहस जारी है। इस बीच भोपाल ने प्रदेश में अनोखी मिसाल कायम की। यहां मस्जिदों में महिलाओं को नमाज अदा करने अनुमति है। रमजान में महिलाएं बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंच रही हैं। यह शुरुआत राजधानी की बीस मस्जिदों से हुई।
राजधानी में करीब पांच सौ मस्जिदें हैं। इनमें से ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद, मस्जिद साजिदा सुल्तान, जामा मस्जिद, मस्जिद नजमुल, मस्जिद रब्बानी, टीटी नगर मस्जिद में महिलाओं को नमाज के लिए एंट्री दी गई। इस संख्या में इजाफा हो रहा है। यह इंतजाम शहर के उन हिस्सों की मस्जिदों में हुए जहां भीड़भाड़ ज्यादा है।
राजधानी में महिलाओं के नाम पर 20 मस्जिदें हैं। इनमें मस्जिद साजिदा सुल्तान, मस्जिद कुलसुम बी, मस्जिद मांजी साहिबा, मस्जिद नन्हीं बिया शामिल हैं। एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक ताजुल मसाजिद नवाब शाहजहां बेगम ने बनवाई। ऐतिहासिक जामा मस्जिद, मोती मस्जिद की तामीर भी बेगमों ने कराई। जमीयत उलेमा के इमरान हारून के मुताबिक बेगमों के दौर के बाद इस पर कुछ रोक लगी थी। लेकिन अब फिर से कई जगह शुरुआत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका मामला
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले ही महिलाओं को मस्जिदों में जाने की अनुमति की बात कह चुका है। यह मामला 2023 में उठा था। सुप्रीम कोर्ट ने पुणे की एक महिला ने याचिका दायर की थी।
इनका कहना
मुस्लिम महासभा अध्यक्ष मुनव्वर अली खान ने बताया कि शहर में कई मस्जिदों में पहल हुई है। यहां महिलाओं के लिए एक स्पेस तय हुआ है। जहां वे नमाज अदा कर सकें। इनमें ताजुल मसाजिद से लेकर जामा मस्जिद तक शामिल है।
सद्भावना मंच् की सदस्य शाहजहां खान के मुताबिक भोपाल की कई मस्जिदों में महिलाओं के जाने पर पाबंदी नहीं। वहां पहुंच इबादत करती हैं। बेगमों के दौर में यहां मस्जिदों का निर्माण हुआ। ऐसे में महिलाओं के लिए अलग इंतजाम हैं। अब फिर से कई जगह बाकायदा बोर्ड भी लगाए है ताकि महिलाओं को जानकारी रहे।
मौलाना हाफिज जुनैद बताते हैं महिलाओं को मस्जिदों में जाने पाबंदी नहीं। इसमें शर्त ये है कि पर्दे का इंतजाम होना चाहिए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
26 Mar 2025 11:15 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।