17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी में सब ठीक नहीं! MP में दो विधायक आमने-सामने, प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला

BJP Internal Clash: भाजपा में अंदरूनी टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। मनगवां और त्योंथर के विधायकों के बीच कॉलेज से जुड़ी सरकारी जमीन के मुद्दे पर विवाद ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
BJP Internal Clash MLA Clash College Land Dispute Hemant Khandelwal MP News

MP BJP Internal Clash (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में सत्तापक्ष के विधायकों के बीच इन दिनों सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा है। खासतौर पर भाजपा संगठन (BJP) के भीतर मनगवां और त्योंथर के विधायकों के बीच बढ़ती तकरार ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। ताजा विवाद मनगवां से विधायक नरेंद्र प्रजापति और त्योंथर से विधायक सिद्धार्थ तिवारी से जुड़ा है। दोनों नेताओं के बीच पुरानी अदावत पहले से चर्चा में रही है, लेकिन हालिया घटनाक्रम ने इस विवाद को खुलकर सामने ला दिया है।

कॉलेज की जमीन पर सवाल से बढ़ा विवाद

विवाद तब गहरा गया जब नरेंद्र प्रजापति ने सिद्धार्थ तिवारी के संस्थान से जुड़े एक कॉलेज के आसपास की सरकारी जमीन को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने सरकार से सीमांकन (डिमार्केशन) को लेकर प्रश्न पूछते हुए स्पष्ट जानकारी मांगी। जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, राजनीतिक गलियारों में घमासान मच गया। मीडिया से बातचीत में नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कॉलेज के आसपास सरकारी जमीन स्थित है, इसलिए उन्होंने सीमांकन की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह जनहित से जुड़ा मुद्दा है और पारदर्शिता जरूरी है।

पार्टी फोरम पर पहुंचे सिद्धार्थ तिवारी

दूसरी ओर, सिद्धार्थ तिवारी ने सार्वजनिक रूप से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होते ही वे प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मनगवां विधायक द्वारा उठाए गए सवाल और अन्य संबंधित मामलों से संगठन को अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है और संगठन जल्द ही इस पर निर्णय लेगा। फिलहाल विंध्य भाजपा में जारी यह अंदरूनी कलह राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। (MP News)

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!