13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के डीजीपी ने की बेटी की शादी, आशीर्वाद समारोह में पहुंचे सीएम मोहन यादव

MP DGP- पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर की पुत्री के विवाह समारोह

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
CM Mohan Yadav attends the wedding ceremony of the daughter of the MP DGP

CM Mohan Yadav attends the wedding ceremony of the daughter of the MP DGP

मध्यप्रदेश में इन दिनों शादियों की धूम है। 12 फरवरी को तो प्रदेश के कई राजनेताओं, अधिकारियों के घर शहनाइयां बजीं।किसी ने अपनी बेटी के हाथ पीले किए तो किसी ने अपने पुत्र की धूमधाम से शादी की। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने अपनी पुत्री की शादी की। मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर की पुत्री का भी परिणय हुआ। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने बेटे का विवाह किया। इन तीनों प्रमुख विवाह और आशीर्वाद समारोहों में सीएम मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने नव दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना की पुत्री की शादी हुई। इस मौके पर राजधानी भोपाल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सीएम मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने नवदम्पत्ति को भावी जीवन के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने अपने एक्स हेंडल पर तस्वीर भी पोस्ट की।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर की पुत्री भारती का चिरंजीवी विशाल के साथ मंगल परिणय हुआ।भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी सम्मिलित हुए और दोनों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह का सौ. कनिका के साथ विवाह हुआ। ग्वालियर में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर सीएम मोहन यादव ने नवदंपत्ति को दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!