15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में हर महीने महंगी हो रही बिजली, लगातार बदल रहा फ्यूल सरचार्ज

MP News: बिजली उपभोक्ताओं को बिना शोर-शराबे के महंगाई का झटका दिया जा रहा है। फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज के जरिए पिछले एक साल में 3.46% बढ़ोतरी हो चुकी है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Electricity Price Hike FPPAS Fuel Surcharge Monthly Revision Tariff 2026 MP News

MP FPPAS Fuel Surcharge Monthly Revision (फोटो- Patrika.com)

Electricity Price Hike: बिजली कंपनी ने फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) के नाम पर बीते एक साल में बिजली 3.46 फीसदी महंगी कर दी। हर महीने इसमें बदलाव किया जा रहा है। यानी जो उपभोक्ता जिस बिजली के लिए एक साल पहले 100 रुपए का बिल भुगतान कर रहा था, उसे अब उतनी ही बिजली के लिए 103 रुपए से ज्यादा देने पड़ रहे हैं।

सरचार्ज बढ़ाने से पहले मप्र विद्युत नियामक आयोग की अनुमति की प्रक्रिया नहीं होती। टैरिफ दर में ही आयोग ने बढ़ोतरी की व्यवस्था की है। एमपीइआरसी सचिव उमाकांत पांडा के अनुसार समय-समय पर नियमों में, चार्ज में बदलाव होता है। (MP News)

आपत्ति पर सुनवाई 26 को

बिजली कंपनियों ने 2026-27 के टैरिफ में 10.19% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। आपत्ति-सुझाव दर्ज कराने की समय सीमा निकल चुकी है। भोपाल में आयोग के बिट्टन मार्केट स्थित कार्यालय में 26 फरवरी को सुनवाई होगी। पिछले करीब एक साल से आयोग में अध्यक्ष पद खाली है। इस बार बिना अध्यक्ष के सुनवाई होगी। अप्रैल में नई दरें लागू की जाएगी।

यह हैं सरचार्ज

बिजली निर्माण में उपयोग होने वाले ईंधन की कीमत के आधार पर सरचार्ज तय किया जाता है। कोयला से लेकर पानी और अन्य की दरों में बदलाव से सरचार्ज तय होता है। इसे यूनिट राशि में जोड़कर वसूला जाता है।

मार्च के बिल में दिखेगा

फरवरी के फ्यूल सरचार्ज से मार्च में प्रति उपभोक्ता 1000 रुपए के बिल पर 16 रुपए बढ़ने की स्थिति है। भोपाल में इससे उपभोक्ताओं की जेब से तीन करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त निकलेगी। फरवरी से एफपीपीएएस 1.58 फीसदी तक बढ़ाया गया है।

नए टैरिफ में दर वृद्धि पर सवाल

दर वृद्धि पर आपत्ति में सवाल खड़े किए गए हैं। 2014-15 के खर्च को नए टैरिफ में जोड़ वसूली पर भी आपत्ति है। पुराने खर्च का भार अब उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। छत्तीसगढ़, गुजरात की दरों से मप्र की दरों की तुलना पर भी आपत्ति भी है। (MP News)

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!