AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

MP BJP- एमपी में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। प्रदेश के खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, सागर के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर, भोपाल में एक अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान ही सोमवार को उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह मोकलपुर के देहांत की खबर से सागर में शोक छा गया। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के श्रम व पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी राजेंद्र सिंह मोकलपुर के देहांत पर दुख जताया। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। राजेंद्र सिंह मोकलपुर की अंतिम यात्रा उनके निज निवास पथरिया जाट से निकली। हजारों लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
राजेंद्र सिंह मोकलपुर मूलत: कांग्रेसी थे। 2008 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली और इसमें रम गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजेंद्र सिंह मोकलपुर को खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया। वे सागर कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी थे।
सागर ज़िले की राजनीति में राजेंद्र सिंह मोकलपुर का अलग ही स्थान था। उन्होंने विशेष रूप से सुरखी क्षेत्र में सबसे जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। राजेंद्र सिंह मोकलपुर का कार्यकर्ताओं व आम लोगों से जमीनी जुड़ाव था। यही कारण है कि वे इलाके में काफी लोकप्रिय भी थे।
स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर का पार्थिव शरीर भोपाल से निज निवास पथरिया जाट लाया गया। यहां से दोपहर करीब ढाई बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।
राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता, केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दुख जताया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
सागर ज़िले की राजनीति में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के निधन की दुखद सूचना से मन विचलित है ।मेरे सहयोगी एवं मित्र को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर के देहांत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा-
भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति:।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
22 Dec 2025 05:20 pm
Published on:
22 Dec 2025 05:19 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।