8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 8 शहरों में बिजली जाने की झंझट खत्म, 220 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ी

MP power- सब स्टेशन की क्षमता बढ़ने से कई जिलों को होगा लाभ

less than 1 minute read
Google source verification
Increased capacity of 220 KV sub-station ends power crisis in 8 cities

Increased capacity of 220 KV sub-station ends power crisis in 8 cities

MP power- मध्यप्रदेश में जब तब बिजली जाने की समस्या दूर करने के लिए सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। नए पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इससे हरदा के साथ ही आसपास के अन्य जिलों का ट्रांसमिशन नेटवर्क सुदृढ़ होगा।
हंडिया सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि से 8 शहरों और क्षेत्रों में निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सकेगी।

एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि पुराने 160 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के नए 220/132/33 केवी, 200 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया है। इसके साथ ही सबस्टेशन की कुल क्षमता 480 एमवीए से बढ़कर 520 एमवीए हो गई है।

हरदा जिले की क्षमता में वृद्धि

हरदा जिले में एमपी ट्रांसको अपने कुल 4 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 220 केव्ही के 1 , 132 केव्ही के 3 सबस्टेशन शामिल हैं। इनकी कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब 879 एमव्हीए की हो गई है।

8 शहर होंगे लाभान्वित

220 केवी सब स्टेशन में नए पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से सब स्टेशन से जुड़े 8 शहर और इलाके लाभान्वित होंगे। प्रोजेक्ट से हरदा, खातेगांव, कन्नौद, सुल्तानपुर, गोपालपुर, नसरुल्लागंज, सतवास, फतेहाबाद शहव व क्षेत्र लाभान्वित होगें। नए पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय व निर्बाध होगी।